साउथ अफ्रीका ने यूएई को हराया

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला, यूएई की शुरूआत ही खराब रही, ओपनर्स जल्द पहुंचे पवेलियन, साउथ अफ्रीका ने चार विकेट खोकर हासिल किया लक्ष्य

नई दिल्ली। ग्रुप आठ में पहुंच चुकी साउथ अफ्रीका ने यूएई के खिलाफ शानदार मैच खेला है। यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका को 123 रनों का लक्ष्य दिया । साउथ अफ्रीका ने महज 13.2 ओवर में केवल चार विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। पहले ही ग्रुप आठ में पहुंच चुकी साउथ अफ्रीका की टीम का पूरा ध्यान अब आगे होने वाले मैचों की परफारमेंस पर है।

टॉस जीतकर जीता मैच

इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता और टॉस का जीतना साउथ अफ्रीका के लिए मैच का जीतना साबित हुआ। टॉस जीतकर यूएई को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया। यूएई के खिलाड़ियों ने पहले बेटिंग कर छह विकेट पर 122 रन बनाए। इस मैच में यूएई की टीम का खेल विशेषज्ञ कोई बहुत बुरा नहीं मान रहे हैं। उनका कहना है कि साउथ अफ्रीका जैसी पुरानी और परंपागत क्रिकेट खेलने वाली टीम के सामने यूएई जैसी क्रिकेट में नयी आयी टीम को कम नहीं आंका जाना चाहिए। साउथ अफ्रीका के खिलाफ नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यूएई ने हालांकि बहुत संभली हुई शुरूआत की, लेकिन उसके दोनों ओपनर आर्यांश शर्मा और मुहम्मद वसीम आउट हो गए। वसीम 12 रन बनाकर आउट हुए तो आर्यांश 13 रन बनाकर पविलियन लौट गए। उसके बाद यूएई संभल नहीं सका। साउथ अफ्रीका ने यूएई को महज 122 पर समेट दिया।

दोनों टीमों का स्क्वायड

साउथ अफ्रीका का स्क्वाड: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्टजे, क्वेना मफाका।

UAE का स्क्वाड: अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, सोहैब खान, सैयद हैदर, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, हैदर अली, सिमरनजीत सिंह, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद फारूक, ध्रुव पराशर, मुहम्मद रोहिद खान, मयंक कुमार।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *