एसपी ट्रैफिक ने उपहार देकर किया विदा

एसपी ट्रैफिक ने उपहार देकर किया विदा
Share

 

एसपी ट्रैफिक ने उपहार देकर किया विदा, उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे के मेरठ में तैनात जिन 11 कर्मियों की शुक्रवार को सेवानिवृत्ति हो गयी है उन सभी को एसपी ट्रैफिक जितेन्द्र श्रीवास्तव ने फूल मालाओं से सम्मानित करने के अलावा उपहार भी प्रदान किए। उन्होंने कहा कि सेवाकाल के उपरांत सेवानिवृत्ति सरकारी नौकरी की एक आवश्यक प्रक्रिया है। जो आज बिछुड़े हैं उनकी यादें और कार्यकाल के दौरान शानदार प्रदर्शन हमेशा याद रहेगा। इस मौके पर  पुलिस लाईन्स, मेरठ स्थित सभागार में जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक, यातायात/लाइन्स की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उक्त विदाई समारोह में  पुलिस अधीक्षक यातायात  द्वारा सेवा निवृत्त होने वाले कर्मियों को  फूलमाला पहनाते हुए ससम्मान ट्रॉली बेग व प्रशस्ति-पत्र प्रदान किये गये एवं भविष्य की शुभकामनायें दी गयी। उक्त विदाई समारोह में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों  के परिवारीजन एवं पुलिस लाईन मदों में नियुक्त अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे। जिन्हें शुक्रवार को विदाई दी गयी उनमें  उ0नि0 862140571 सीताराम पुत्र बाबू राम (अधिवर्षता) नियुक्ति स्थान थाना लालकुर्ती मेरठ,  उ0नि0 830900147 मुकेश चन्द पुत्र छत्रपाल सिंह (अधिवर्षता)नियुक्ति स्थान ए0पी0ओ0 कार्यालय मेरठ,  उ0नि0 822150111 भूपेन्द्र कुमार पुत्र लक्ष्मी नरायण(अधिवर्षता)नियुक्ति स्थान थाना भावनपुर मेरठ,  उ0नि0 830730450 अवधेश कुमार पुत्र बिजेन्द्रपाल सिंह (अधिवर्षता)नियुक्ति स्थान पुलिस लाईन मेरठ,  उ0नि0 832330027 सुरेश कुमार पुत्र जयपाल सिंह(अधिवर्षता)नियुक्ति स्थान यातायात कार्यालय मेरठ,   उ0नि0 822122153 वीरेश कुमार पुत्र नेकराम सिंह (अधिवर्षता)नियुक्ति स्थान थाना मुण्डाली मेरठ,   उ0नि0 832140080 राकेश कुमार शर्मा पुत्र महेश दत्त शर्मा (अधिवर्षता)नियुक्ति स्थान थाना कंकरखेडा मेरठ,   उ0िन0 822530684 सुरेश कुमार पुत्र वीरबल सिंह (अधिवर्षता)नियुक्ति स्थान थाना कोतवाली मेरठ,  उ0नि0 832650624 अनंगपाल सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह (अधिवर्षता)नियुक्ति स्थान थाना रोहटा मेरठ,   822512620 ऋषिपाल पुत्र पूरण सिंह (अधिवर्षता)नियुक्ति स्थान थाना रोहटा मेरठ, व स्वीपर 852510287 भगवत पुत्र पुसे (अधिवर्षता)नियुक्ति स्थान थाना रोहटा मेरठ शामिल रहे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *