


कैंट विधायक अमित अग्रवाल सीईओ कैंट जाकिर हुसैन कैंट बोर्ड इंजीनियरिंग सेक्शन हेड पीयूष गौतम ने किया निरीक्षण, नमो भारत स्टेशन पर लगातार बढ़ रही है यात्रियों की संख्या, सुव्यवस्थित होगा बेडिंग जोन
मेरठ। कैंट विधायक अमित अग्रवाल, सीईओ कैंट जाकिर हुसैन और कैंट बोर्ड इंजीनियरिंग सेक्शन हेड पीयूष गौतम ने आज बेगमपुल जीरोमाइल के समीप स्थित शिवाजी संस्थान के पास प्रस्तावित वेंडिंग ज़ोन स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। दरअसल कैंट विधायक का प्रयास है कि बेगमपुल को जाम मुक्त बनाने तथा लोगो की सुविधा के लिए ठेले जो इधर उधर खड़े होते हैं उनके लिए एक वेडिंग जोन बना दिया जाए। कैंट बोर्ड ने इससे पहले चांट बाजार बनाया था जो आज भी आबाद है और कई लोगों को रोजगार का साधन बना हुआ है। माना जा रहा है कि उसी तर्ज पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल चाहते हैं कि वेडिंग जोन बना दिया जाए।
स्टेशन पर लगातार बढ़ रही भीड़
कैंट विधायक ने बताया कि बेगमपुल के नमो भारत मेरठ स्टेशन पर निरंतर बढ़ रही यात्री संख्या एवं आसपास के क्षेत्र में बढ़ती गतिविधियों के मद्देनजर कुछ इंतजाम किए जाने जरूरी हैं। वेडिंग जोन का प्रस्ताव उसी का हिस्सा है। इससे कैंट बोर्ड के अफसर भी सहमत हैं।
सुव्यवस्थित बेडिंग जोन का प्रस्ताव
नमो भारत स्टेशन पर लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए अमित अग्रवाल ने सड़क किनारे संचालित ठेला एवं रेहड़ी व्यापारियों के लिए एक सुव्यवस्थित वेंडिंग ज़ोन विकसित करने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव का उद्देश्य है कि व्यापारियों को निर्धारित स्थान पर व्यवस्थित रूप से अपना व्यवसाय करने की सुविधा मिले तथा मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था निर्बाध बनी रहे।
सभी सुविधा हों
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को बताया गया कि वेंडिंग ज़ोन का विकास सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं—पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता एवं समुचित स्थान निर्धारण—को ध्यान में रखते हुए किया जाए, जिससे व्यापारियों और आमजन दोनों को सुविधा मिल सके। अमित अग्रवाल ने कहा कि उनका प्रयास है कि विकास और व्यवस्था साथ-साथ आगे बढ़ें। स्थानीय रोजगार को प्रोत्साहन मिले, ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रहे तथा क्षेत्रवासियों और यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ प्राप्त हों—इसी उद्देश्य से यह पहल की जा रही है।