STF मेरठ यूनिट को बड़ी सफलता

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

देहरदून से दबोचा मुन्ना भाई गिरोह के शातिर, उत्तराखंड के नीतिश और यूपी के भास्कर लेते थे ठेका, हैकिंग के जरिये कराते थे नकल

देहरादून/मेरठ। एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने एक बड़ी कार्रवाई अंजाम देते हुए मुन्ना भाई गिरोह के दो शातिरों को अरेस्ट किया है। एसटीएफ मेरठ यूनिट के एएसपी ब्रिजेश कुमार सिंह ने जानकारी दी कि स्पेशल टास्क फोर्स मेरठ यूनिट और उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा थाना कोतवाली जनपद देहरादून उत्तराखंड में चार फ़रवरी से एसएससी द्वारा संचालित एमटीएस प्रतियोगी परीक्ष। में नकल कराने वाले गैंग के दो सक्रिय सदस्य नीतिश कुमार पुत्र चंद्रभान गॉड निवासी ग्राम सुरजीपुर पोस्ट भाटपाररानी जनपद देवरिया उत्तर प्रदेश और भास्कर नैथानी पुत्र दिनेश चंद्र नैथानी निवासी मोहल्ला सरस्वतीपुरम लेन नंबर 4 पोस्ट नाथ वाला जनपद देहरादून उत्तराखंडको गिरफ्तार किया गया।

हैकिंग से नकल

एसटीएफ मेरठ यूनिट के एएसपी ने बताया कि ये दोनों कितने शातिर हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ये हैकिंग के जरिये नकल कराया करते थे। एएसपी ने बताया कि इनके द्वारा एड्यूक्विटी कंपनी द्वारा कराई जा रही एसएससी एमटीएस की भर्ती परीक्षा के परीक्षा केंद्र महादेव डिजिटल जोन देहरादून में मास्टर कंप्यूटर लगाकर कंप्यूटर हैकिंग द्वारा नकल कराई जा रही थी।

यह हुआ बरामद

इनके कब्जे से इनके पास से चार मोबाइल फोन में दो लैपटॉप में इंटरनेट राउटर बरामद किए गए। इनके द्वारा लॉन नेटवर्किंग से प्रॉक्सी सर्वर सेटअप द्वारा रिमोट एक्सेस द्वारा नकल कराया जा रहा था । आवश्क विधिक कारवाही की जा रही है

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *