MEERUT. महाराष्ट्र के कोल्हापुर से पूर्व सांसद राजू शेट्टी ट्रांसपोर्ट नगर निवासी विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुदीप जैन के निवास पर पहुँचे। सुदीप जैन ने बताया कि महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले स्थित नांदणी मठ में रह रही हथिनी माधुरी को वनतारा भेजे जाने के विरोध में निकाली गयी 45 किलोमीटर की पदयात्रा का नेत्रत्व राजू शेट्टी ने किया था जिसके बाद महाराष्ट सरकार इस मामले को लेकर गंभीर हुई थी। सुदीप जैन ने कहा कि हमें गर्व है कि राजू शेट्टी जैन समाज से है और दक्षिण भारत के बड़े किसान नेता के रूप में जाने जाने है जिन्होंने अपना पूरा जीवन जन सेवा को समर्पित कर दिया। सुदीप जैन ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर जैन समाज को अल्पसंख्यक का दर्जा दिलाने में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के साथ राजू शेट्टी जी का अहम योगदान रहा है। पूर्व सांसद राजू शेट्टी ने कहा कि अब उत्तर दक्षिण पूरब पश्चिम का जैन समाज एक हो चुका है और हम किसी भी तरह अपने धर्म तीर्थ और संस्कृति के साथ खिलवाड बर्दाश्त नहीं करेंगें। आज समाज को सुदीप जैन जैसे युवाओं की आवश्यकता है जो समाज के हर मुद्दे को निडरता के साथ उठाते है। आज हमारा राजनीतिक अस्तित्व खत्म किया जा रहा है। सुदीप जैन जैसे युवाओं को राजनीति में आना चाहिए। राजू शेट्टी ने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि हथिनी माधुरी दीपावली से पहले नांदणी मठ वापिस आ जाएगी। जैन समाज के लोगो ने माला और पटका पहनाकर राजू शेट्टी का स्वागत किया। इस अवसर पर सौरभ जैन सर्राफ, विजय कुमार जैन, विशाल नेहरा, बिनोद राणा, मयंक जैन, अक्षय जैन, प्रमोद जैन, मिन्हाज रिजवी, अधीर चौधरी, पीयूष जैन, अरिहंत जैन, गौरव जैन, आलोक जैन मौजूद रहे।