सीरीज देखने के बाद लॉस्ट तक बने रहोगे, बेस्टसेलिंग नॉवेल “Bhendi Bazaar” पर है स्टोरी, भूमि की कॉम्प्लेक्स और करियर-बेस्ट परफॉर्मेंस
नई दिल्ली। 30 जनवरी 2026 को Amazon Prime Video पर रिलीज हुई। 7 एपिसोड्स की ये सीरीज विश्व धामीजा के बेस्टसेलिंग नॉवेल “Bhendi Bazaar” पर आधारित है। इसको दर्शक काफी पंसद कररहे हैं। जिन्होंने यह देखी है उनका कहना है कि “इमोशनली एग्जॉस्टिंग” ये है। ये हिंदी भाषा की साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है। इसे इसे “इमोशनली एग्जॉस्टिंग” लेकिन “विसरल एटमॉस्फियर” वाला बताते हैं। IMDb पर 5.3/10, लेकिन परफॉर्मेंस और टेक्निकल क्राफ्ट की तारीफ हो रही है। कुछ कहते हैं क्लाइमैक्स प्रेडिक्टेबल है, लेकिन “whydunnit” स्टाइल (क्यों हुआ क्राइम?) इसे अलग बनाता है। ये इमोशनली हैवी और ग्राफिक है।
दलदल में फंसी हैं भूमि पेडनेकर
इस सीरीज में भूमि पेडनेकर का रोल सबसे महत्वपूर्ण है। पूरी सीरीज उनके ईदगिर्द घूम रही है। मुंबई क्राइम ब्रांच की सबसे युवा DCP रीता फरेरा (भूमि पेडनेकर) अपने अतीत के अपराधबोध से जूझ रही हैं। एक तरफ शहर में सीरियल किलर के क्रूर मर्डर हो रहे हैं, जहां पीड़ितों की कलाइयां काटी जा रही हैं, और दूसरी तरफ रीता को पैट्रिआर्कल सिस्टम, इंपोस्टर सिंड्रोम, और अपनी पुरानी एडिक्शन से लड़ना पड़ रहा है। जांच जितनी आगे बढ़ती है, उतना ही उनका पर्सनल लाइफ धंसता चला जाता है – जैसे कोई दलदल में फंस गया हो!
सीरीज की काॅस्ट
इसमें भूमि पेडनेकर (DCP Rita Ferreira) – क्रिटिक्स कह रहे हैं ये उनकी अब तक की सबसे कॉम्प्लेक्स और करियर-बेस्ट परफॉर्मेंस है। अदित्य रावल – ड्रग एडिक्ट और की रोल में कमाल। समारा तिजोरी (दीपक तिजोरी की बेटी) – विलेन रोल में चौंकाने वाली एंट्री, कई रिव्यूज में मास्टरक्लास बताया जा रहा है। अन्य कलाकारों में संदीप कुलकर्णी, चिनमय मंडलेकर, गीता अग्रवाल शर्मा आदि। समारा तिजोरी का काम काफी पंसद किया जा रहा है। इसके निर्देशक: अमृत राज गुप्ता क्रिएटर: सुरेश त्रिवेणी प्रोड्यूसर: विक्रम मल्होत्रा और सुरेश त्रिवेणी (Abundantia Entertainment) जिन्होंने इसको देखा है उनका कहना है कि लास्ट तक इसमें थ्रिल बन रहेगा।