रैपिड से की यात्रा, पीएम का आभार

kabir Sharma
4 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

कैंट विधायक समेत तमाम भाजपाई रहे शामिल, नमो भारत को बताया मेरठ के विकास युग का शुभारंभ, लाभों की दी जानकारी

नई दिल्ली/ मेरठ।भाजपा नेताओं ने आज रैपिड रेल से यात्रा की। इस यात्रा में तमाम जनप्रतिनिधि व संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इनमें शामिल कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लोकार्पित ‘नमो भारत रैपिड रेल परियोजना ने मेरठ सहित सम्पूर्ण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को अभूतपूर्व गति प्रदान की है। यह परियोजना केवल एक परिवहन सुविधा नहीं, बल्कि आधुनिक भारत की प्रगति, तकनीकी दक्षता और दूरदर्शी नेतृत्व का सशक्त प्रतीक है।

कैंट विधायक संग रहे शामिल

इसी ऐतिहासिक अवसर पर आज मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मेरठ से गाजियाबाद तक नमो भारत रैपिड रेल में यात्रा कर इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का साक्षात्कार किया। यात्रा के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा इस अत्याधुनिक सेवा के माध्यम से क्षेत्र को मिलने वाले दीर्घकालिक लाभों पर विस्तार से चर्चा की। एक ही स्टेशन एवं एक ही ट्रैक पर नमो भारत और मेट्रो रेल का सफल संचालन देश के बुनियादी ढांचे में आए व्यापक परिवर्तन को दर्शाता है। इससे मेरठ का राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से संपर्क और अधिक सुदृढ़ होगा, जिससे व्यापार, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के क्षेत्रों में नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। यह परियोजना क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ-साथ आमजन के समय और संसाधनों की भी बचत सुनिश्चित करेगी। यात्रा के दौरान अमित अग्रवाल ने ट्रेन में उपस्थित नागरिकों से संवाद स्थापित किया।

यात्रियों से की चर्चा

उन्होंने यात्रियों से सेवा की गुणवत्ता, सुविधाओं और सुझावों पर चर्चा की। नागरिकों ने नमो भारत रैपिड रेल को विश्वस्तरीय सुविधा बताते हुए सरकार के इस प्रयास की मुक्त कंठ से सराहना की। जनप्रतिनिधि द्वारा सीधे संवाद कर प्रतिक्रिया प्राप्त करने की पहल की भी व्यापक प्रशंसा हुई। उन्होंने कहा कि नमो भारत रैपिड रेल ‘विकसित भारतÓ के संकल्प की ठोस अभिव्यक्ति है। यह परियोजना मेरठ को आधुनिक शहरी परिवहन प्रणाली से जोड़ते हुए आने वाले वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

पीएम मोदी का जताया आभार

उन्होंने इस ऐतिहासिक एवं जनकल्याणकारी परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं। साथ ही सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ का भी विशेष आभार व्यक्त किया, जिनके मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश तीव्र गति से विकास पथ पर अग्रसर है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार के समन्वित प्रयासों से मेरठ निरंतर प्रगति, समृद्धि और आधुनिकता की दिशा में आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि जनसेवा का संकल्प सर्वोपरि है और क्षेत्र के समग्र विकास हेतु हर संभव प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

- Advertisement -

लक्ष्मीकांत बोले मात्र 63 मिनट

मेरठ। रैपिड रेल से यात्रा के अनुभव को इस संवाददाता से साझा करते राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि मोहनपुरी स्थित आवास से नई दिल्ली के अशोक रोड स्थित पहुंचने में उन्हें पहले पूरा डेढ़ घंटा लगा करता था, लेकिन रैपिड से आज की गयी यात्रा में उनका यह डेढ़ घंटे का समय घटकर महज 63 मिनट मात्र रह गया। उन्होंने कहा कि यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मेरठ को उपहार स्वरूप दी गयी नमो भारत रेल की वजह से संभव हो पाया। डा. वाजपेयी ने बताया कि इस दौरान उन्होंने अन्य यात्रियों से संवाद भी किया और उनसे उनकी यात्रा के अनुभव को भी पूछा। सभी यात्रियों ने पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Channel Join Now
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *