मेरठ। कैंट बोर्ड की निवर्तमान उपाध्यक्ष और भाजपा की पंजाबी नेत्री बीना वाधवा ने कहा है कि विपक्ष खासतौर से कांग्रेस देश में पैनिक फैलाना बंद करे। कांग्रेस के इस कुसित प्रयास के झांसे में देश के लोग नहीं आएंगे। पूरा राष्ट्र भाजपा और पीएम मोदी के साथ है। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट संकट को लेकर पूरी दुनिया में कोहराम मचा हुआ है, लेकिन पीएम नरेन्द्र मोदी ने देश के भीतर किसी भी चीज की कमी नहीं होने दी है। तेल बगैर किसी परेशानी के मिल रहा है। गैस को लेकर भी कोई दिक्कत नहीं है। केवल दिक्कत विपक्ष और कांग्रेस को है।
सीएम योगी के माकूल इंतजाम
बीना वाधवा ने बताया कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिडिल ईस्ट के संकट को देखते हुए प्रदेश भर में बेहद माकूल इंतजाम किए है। सीएम योगी की सख्ती के चलते ही जो लोग गैस की कालाबाजारी का प्रयास कर रहे थे उन पर शिकंजा कस दिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी अपने शासन को याद करें। देश में कही भी किसी चीज की कोई कमी पीएम मोदी ने नहीं होने दी है।