ईरान की धमकी से सहमी दुनिया

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

कहा यदि गैस प्लांट पर किया गया हमला तो नहीं बरतेगा संयम, इजरायल से हमलों की कमान वापस ले अमेरिका, दुनिया भर के देशों से उठी मांग

नई दिल्ली। ईरान ने धमकी दी है कि यदि इजरायल ने उसके गैस प्लांट पर दोबारा हमला किया तो वह संयम नहीं बरतेगा। दरअसल गैस प्लांट पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने कतर के गैस प्लांट पर हमला कर दिया था, जिसमें व्यापक नुकसान हुआ था। ईरानी हमले के बाद दुनिया के तमाम देशों ने गैस की कीमतों को लेकर चिंता जाहिर की थी। लेकिन ईरान ने आज साफ कर दिया है कि संयम एकतरफा नहीं चलेगा। यदि हमला हुआ तो वह भी हमला करेगा। इस धमकी के बाद दुनिया भर के तमाम देशों ने लड़ाई खत्म करने की मांग पूरजोर तरीके से उठायी है।

इजरायल से हमले की कमान लें वापस

दुनिया के तमाम देशों व संगठनों ने अमेरिका से कहा है कि वह इजरायल से हमले की कमान वापस ले। इन संगठनों का कहना है कि इजरायल जानबूझ कर उकसावे वाली कार्रवाई कर रहा है, जिसके चलते ईरान की ओर से बड़ा रिएक्ट आ रहा है। इससे दुनिया के तमाम देशों में तेल और गैस को संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने याद दिलाया कि हार्मूज जलडमरूमध्य का साठ फिसदी हिस्सा ईरान के कब्जे में है। इस मार्ग से दुनिया भर में तेल व गैस की सप्लाई की जाती है। यह मार्ग अब ईरानी मिसाइलों के कब्जे में है।

यूरोपियन यूनियन इजरायल से नाराज

ईरान पर किए जा रहे ताबड़तोड़ हमले और उन हमलों के इफैक्ट तेल व गैस आपूर्ति पर पड़ने की वजह से यूरोपियन यूनियन के तमाम देश इजरायल से सख्त नाराज हैं। उन्होंने कठोर लहजे में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि हमले रोके जाने चाहिए और हर कीमत पर यह लड़ाई अब बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ईरान पर किए जा रहे हमले गैर जरूरी लड़ाई है। ब्राजील ने भी हमलों को लेकर अमेरिका की कड़ी आलोचना की है। यूरोपियन यूनियन के तमाम देश उस प्रस्ताव को खारिज कर चुके हैं जिसमें ट्रंप ने हार्मूज जलडमरूमध्य में सेना भेजे जाने को कहा था। इनमें स्पेन इग्लैंड भी शामिल हैं।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *