WhatsApp Channel Join Now
भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता व आम जन, सीएम योगी ने किया पीएम मोदी का स्वागत, मोदी-मोदी-योगी-योगी के नारों से गूंज रहा था पंडाल
मेरठ। भाजपा के वैश्य नेता व भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक अनुज मित्तल ने आज बताया कि पीएम की मोहउद्दीनपुर में हुए रैली अभूतपूर्व रही शानदार रही। वह अपने दर्जनों समर्थकों के साथ रैली में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी और सीएम योगी के नाम पर रैली में जन सैलाब उमड़ा हुआ था। जहां तक नजर जाती थी चारों ओर लोगों की भीड़ नजर आती थी। वो सभी अपने प्रिय नेताओं को देखने व सुनने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि रैली जबरदस्त रही।
Contents
रैपिड व मेट्रो पीएम का उपहार
उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने मंच से ही स्विच दबाकर एक साथ रैपिड व मेट्रो का उद्घाटन किया। हालांकि इससे पहले उन्होंने शताब्दीनगर स्टेशन से रैपिड को हरी झंड़ी दिखाई। साथ ही वहां लगायी गयी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस मौके पर पीएम के साथ विकास पुरूष सीएम योगी भी मौजूद रहे।
WhatsApp Channel Join Now