चंद्र दर्शन होता है शुभ, सूर्य मकर रेखा के पार, साल का सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात
वाराणसी/मेरठ/नई दिल्ली। हिन्दू धार्मिक मान्यताओं को मानने वालों के लिए 21 दिसंबर की तिथि बेहद महत्वपूर्ण है। देश ही नहीं दुनिया भर के हिन्दू आज शीतकालीन संक्रांति मना रहे हैं। यहां तक कि अरब देशों के हिन्दुओं के बीच भी शीतकालीन संक्रांति (Winter Solstice) मनाई जा रही है।भारत के युवा ज्योतिषि पंड़ित विवके शर्मा के दिन उत्तरी गोलार्ध में साल का सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात है। त्तरी गोलार्ध में रहने वाले लोगों के लिए आज साल का सबसे छोटा दिन होता है, जिसके बाद से धीरे-धीरे दिनों की अवधि बढ़नी शुरू हो जाती भारतीय समयानुसार यह खगोलीय घटना रात 8:33 बजे घटित हुई, जब सूर्य मकर रेखा पर पहुंच गया।
दक्षिणायन से उत्तरायण
हिंदू धर्म में इसे दक्षिणायन से उत्तरायण की शुरुआत माना जाता है। उत्तरायण को शुभ काल, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक कहा जाता है। पगन और विकन परंपराओं में यूल (Yule) त्योहार मनाया जाता है, जो सूर्य के पुनर्जन्म और प्रकाश की वापसी का उत्सव है। ई प्राचीन संस्कृतियों में यह सूर्य देव की पूजा और नई शुरुआत का दिन रहा है। देश के बड़े व युवा ज्योतिषि विवेक शर्मा बताते हैं कि आज चंद्र दर्शन भी शुभ माना जा रहा है, और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, जो पूजा-पाठ के लिए अत्यंत शुभ है।