तो व्यापारी महा पंचायत बुलाएंगे नवीन, ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में दिन निकलते ही स्पोर्ट्स व्यापारी धन कुमार जैन और उनकी पत्नी की हत्या और घर में डकैती से मेरठ के व्यापारियों में आक्रोश है आज संयुक्त व्यापार संघ की एक बैठक अपार चैंबर में आयोजित की गई 1 दिन से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है प्रशासन ने संयुक्त व्यापार संघ से 48 घंटे का समय मांगा है हत्या और डकैती की घटना को खोलने के लिए वही अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने प्रशासन को 48 घंटे का समय देते हुए कहा कि अगर प्रशासन ने 48 घंटे के अंदर हत्या और डकैती का खुलासा नहीं किया तो सोमवार को संयुक्त व्यापार संघ एक महापंचायत लाल कुर्ती स्थित s.g.m गार्डन में सुबह 10:00 बजे की जाएगी बैठक में संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता सह कोषाध्यक्ष विजय आनंद अग्रवाल उपाध्यक्ष संजीव रस्तोगी संगठन मंत्री आशु रस्तोगी मंत्री लल्लू मक्कड़ अमित बंसल परविंदर त्यागी तरुण गोयल सचिन गोयल सुधांशु पाराशर संजीव जिंदल राकेश गुप्ता लोहिया अपार मेहरा विकास गिरिधर संजीव जिंदल आदि व्यापारी नेता मौजूद रहे।