समय लेने की आड़ की जा रही यूएस मेरीन की तैनाती, लगातार बंद है स्ट्रेट होर्मूस, तेल व गैस की आबाजाही पूरी तरह से बंद, तेल की कीमतों में भारी उछाल
नई दिल्ली। यूएस से किसी प्रकार की बात चीत से इस्लामिक रेवल्यूशनरी गार्ड ने साफ इंकार किया है। ईरानी गार्ड ने ट्रंप पर दुनिया को धोखा देने और मैरीन की तैनाती के लिए समय लेने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ट्रंप पूरी दुनिया को धोखा दे रहा है। वह नहीं चाहता कि लड़ाई शांत हो वह केवल इजरायल का हित साध रहा है। उसको मिडिल ईस्ट में उन देशों की भी परवाह नहीं जिन्होंने उसको सैन्य ठिकाने बनाने के लिए जगह फरहाम करायी है। हालांकि पाकिस्तान ने दावा किया है कि वह अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता कर रहा है। यह भारत के लिए बुरी खबर हो सकती है। भारत को साइड लाइन कर यूएस और ईरान का पाकिस्तान को तवज्जो देना अच्छी बात नहीं।
ट्रंप के पाकिस्तान प्रेम की निंदा
सोशल मीडिया और कुछ ऑनलाइन वीडियो में डोनाल्ड ट्रम्प की हालिया नीतियों और बयानों, विशेष रूप से ईरान-इज़राइल और व्यापार युद्ध के संदर्भ में, आलोचना की जा रही है। ट्रम्प के विरोधाभासी बयानों और उनके द्वारा पाकिस्तान को खुश करने की कोशिशों के कारण इस तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। यह अच्छा नहीं माना जा रहा है। कुछ अमेरिकी विशेषज्ञों द्वारा भी ट्रम्प की नीतियों की निंदा की जा रही है
स्टेट हार्मूज लगातर बंद
युद्ध का पच्चीसवां दिन है और स्ट्रेट होर्मूज लगातार बंद है। ईरानी मिसाइलें उस पर पहरे पर बैठा दी गयी गई हैं। ईरानी मिसाइलों के हमले से कोई भी देश स्ट्रेट होर्मूज से होकर गुजरने की हिमाकत नहीं कर पा रहा है। हालांकि ट्रंप ने तमाम मुल्कों से स्ट्रेट हार्मूज से होकर निकलने की गुहार लगायी थी, लेकिन इन मुल्कों ने उल्टे ट्रंप को ही खरीखोटी सुना डाली।
तेल की कीमतें आसमान पर
स्ट्रेट हार्मूज का रास्ता बंद होने से दुनिया के देखों तक ना तो तेल जा पा रहा है और ना ही गैस की आपूर्ति हो पा रही है। इसकी वजह से दुनिया में तेल और गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। दुनिया के तमाम देश गैस और तेल के लिए परेशान हैं, लेकिन इस लडाई ने उनके लिए तेल और गैस लाने के रास्ते पर ईरानी मिसाइलों का पहरा बैठा दिया है।