ट्रंप बोले बातचीत ईरान बोला नहीं

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

ट्रंप ने किया ईरान से वार्ता का दावा, ईरान ने कहा कोई बातचीत नहीं, ट्रंप ने बातचीत की मुद्दे तक कर दिए जाहिर, मिडिल ईस्ट के देशों ने इजरायल को बताया अप्रत्याशित

नई दिल्ली। ट्रंप ने ईरान के बिजली सयंत्रों पर हमले की बात को खत्म कर समझौते की तलाश की बात कही है। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान से बातचीत होने का दावा कर रहे हैं। उनका कहना है कि इसी के चलते उन्होंने ईरान पर एयर स्ट्राल मुलतबी कर दी है। उन्होंने यह भी बताया कि किन किन मुद्दो पर बातचीत हो रही है। इन मुद्दों में परमाणु कार्यक्रम पर पूरी तरह से रोक, मिसाइल कार्यक्रम सीमित करना और स्ट्रेट होर्मूज को खोलना है। ट्रंप के दावों के इतर ईरान के टॉप ऑफिशल्स ने किसी भी तरह की बातचीत से इंकार किया है। इस बीच खाड़ी देखों ने इजरायल के प्रति एक बार फिर बेहद सख्त लहजे में नाराजगी जाहिर की है।

रूस की ईरान से अपील

रूस ने ईरान से अपील की है कि शत्रुता को भूलकर आगे बढ़ने का प्रयास करे। वहीं ताजा घटनाक्रम में भीषण लड़ाई के बाद भी ईरान में सत्ता परिवर्तन में विफल होने पर अब ट्रंप ने इन प्रयासों से पीछे हटने की बात कही है। उधर मैड्रिक में ट्रंप की क्यूबा नीति के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन हुआ है। ट्रंप ने क्यूबा पर हमले की बात कही थी जिसकी दुनिया भर में निंदा की गयी। आज मैड्रिक में इसको लेकर जोरदार प्रदर्शन हुआ। और आज की सबसे बड़ी और चौकानी वाली खबर ईरान ने डियागोगार्सिया पर हमले की बात से इंकार किया है।

ईरान ने क्या एफ-35 को मार गिराया है

ईरान की मिसाइलों ने अमेरिका का अजय समझा जाने वाला एफ 35 विमान मार गिरया है। इसकी ना कोई पुष्टि कर रहा है ना खंडन। यह स्थिति अमेरिका और ईरान दोनों ओर से बनी हुई है। जानकारों की मानें तो एफ 35 क्रेश हुआ है। कहा जा रहा है कि उसको ईरानी मिसाइलों ने निशाना बनाया है। ईरान ना तो इसका खंडन कर रहा है ना ही पुष्टि।

- Advertisement -

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *