
जंग में उलझे यूक्रेन की बल्ले-बल्ले, यूक्रेन को मदद से रूस परेशान, ब्रुसेल्स बैठक में लिया मदद का फैसला
नई दिल्ली/न्यूयार्क। अमेरिका के इशारे पर यूरोपीय संघ ने रूस को जोर का झटका धीरे से दिया है। यह झटका रूस के सबसे बड़े दुश्मन यूक्रन को एक सौ पांच अरब डॉलर के ब्याज मुक्त ऋण देकर दिया गया है। यूरोपीय संघ की यह मदद किसी भी देश के लिए बड़ी मदद मानी जा रही है, लेकिन रूस के संदर्भ में यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। याद रहे कि अमेरिका के इशारे पर अक्सर यूरोपीय संघ की नीतियां तय होने की बात कही जाती है।
ब्रुसेल्स बैठक का निर्णय
यह फैसला ब्रुसेल्स में लंबी बैठक के बाद लिया गया, क्योंकि फ्रोजन रूसी एसेट्स (रूस की जमी हुई संपत्ति) का इस्तेमाल करने पर सहमति नहीं बन पाई। यह ऋण अगले दो सालों में यूक्रेन की सैन्य और आर्थिक जरूरतों के लिए दिया जाएगा, और इसे बाद में रूस से युद्ध क्षतिपूर्ति के जरिए वसूलने की योजना है। यह यूक्रेन युद्ध के इतिहास में सबसे बड़ा यूरोपीय सहायता पैकेज है, जो यूरोप को एकजुट दिखाता है और रूस के खिलाफ मजबूत संकेत देता है।