सफाई का हो माकूल इंतजाम, बिजली पानी का भी हो बंदोबस्त, नायब शहरकाजी जैनुल राशेदीन के साथ पहुंचे थे उलेमा
मेरठ। मुकदस रमजान महीने में सफाई और बिजली पानी के माकूल इंतजाम की मांग को लेकर उलेमाओं ने डीएम से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व नायब शहर काजी जैनुल राशेदीन ने किया। उनके नेतृत्व में जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह से मिला और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।
ये रहे मौजूद
ज्ञापन सौंपने वालों में काजी शादाब, हाजी शीराज रहमान, कारी सलमान, हाजी अय्यूब अंसारी, हाजी इमरान सिद्दीकी, अख्तर आलम, इकराम इलाही, इरशाद कुरैशी, हाजी हारून, रशीद एडवोकेट, इमरान एडवोकेट, मौलाना शाहनवाज, मुफ्ती अफीफुल्लाह, कारी नूर मुहम्मद, मुफ्ती जमीर, मौलाना अलीमुद्दीन, कारी अब्दुल कादिर, फैसल एडवोकेट, मुइनुद्दीन गाजी और आफताब ताबो मुख्य रूप से मौजूद रहे।
प्रमुख मांगें
जिला प्रशासन से मुख्य मांगे रमजान माह मं बिजली, पानी व सफाई व्यवस्था सुचारू रहे, सेहरी व इफ्तार के समय इलेक्ट्रॉनिक सायरन बजाए जाएं, सिविल डिफेंस द्वारा पूर्व की भांति मस्जिदों को हैंड सायरन उपलब्ध कराए जाएं, मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में रात को होटलों को खोलने की अनुमति दी जाए, बड़ी मस्जिदों के इर्द गिर्द सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए और शाही जामा मस्जिद के अंदर चार मुस्लिम पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाए।