संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव ने अमेरिका को सुनाई खरीखोटी, रूस व चीन ने जमकर लताड़ा, मादुरो ने भरी अदालत में ट्रंप को ललकारा
नई दिल्ली/वाशिंगटन। वेनेजुएला पर हमला कर वहां के राष्ट्रपति व उनकी पत्नी का अपहरण करने को लेकर संयुक्त राष्ट्र संघ ने आज अमेरिका को खूब खरीखोटी सुनाई है। वहीं दूसरी ओर UN में रूस व चीन ने भी अमेरिका को खूब लताड़ा। इतना ही नहीं वेनेजुएला के राष्ट्रपति ने अमेरिका में ट्रंप को ललकारते हुए कहा कि वह अभी भी वेनेजुएला के वैध राष्ट्रपति हैं। अमेरिकी फौजी दस्ते ने राष्ट्रपति निकलोस मादुराे को न्यूयार्क सिटी की एक अदालत में पेश किया।
तेल के लिए अमेरिका की करा दी ट्रंप ने फजीहत
वेनेजुएला में दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार है। उस तेल भडांर पर कब्जे के लिए ट्रंप ने पूरी दुनिया में अमेरिका की थू-थू करा दी है।वहीं दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारी विवाद खड़ा हो गया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चीन और रूस ने अमेरिकी कार्रवाई की निंदा की, जबकि यूएन महासचिव ने इसे “खतरनाक मिसाल” बताया। चीन ने कहा कि कोई देश विश्व का जज नहीं बन सकता। लैटिन अमेरिकी देशों में प्रदर्शन हो रहे हैं, और कई देशों ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया।यह घटना वैश्विक राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकती है, खासकर तेल बाजार और अमेरिकी विदेश नीति पर। जांच और प्रतिक्रियाएं जारी हैं।
ट्रंप को नहीं कोई अफसोस
वेनेजुएला के घटनाक्रम पर दुनिया भले ही खिलाफ हो, लेकिन ट्रंप को कोई पछताबा नहीं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे बड़ा सफल अभियान बताया और कहा कि अमेरिका अब वेनेजुएला के तेल क्षेत्र को संभालेगा। अमेरिकी सेना द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस की गिरफ्तारी। अमेरिकी विशेष बलों ने काराकास में हमला कर मादुरो को उनके आवास से पकड़ लिया और उन्हें न्यूयॉर्क लाया गया। इस कार्रवाई में जान ओ माल का भारी नुकसान हुआ है।