
सर्वदलीय पार्षद दल का नगरायुक्त को ज्ञापन, माह रमजान में मुस्लिम इलाकों में साफ-सफाई का आग्रह, मस्जिदों के आसपास रखे सफाई का ध्यान
मेरठ। नगर निगम के सर्वदलीय पार्षद दल ने नगरायुक्त से रमजान माह में मुस्लिम इलाकों में सफाई आदि पर खास ध्यान दिए जाने का आग्रह किया है। नगरायुक्त को बताया गया कि रमजान माह में मुस्लिम इलाकों में सफाई आदि की सही व्यवस्था नहीं है। महानगर के कई इलाकों में मस्जिदों के आसपास गंदगी पसरी है। सफाई की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। रोजेदार जब नमाज के लिए मस्जिद जाते हैं और गंदगी मिलती है तो उससे धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। सर्वदलीय पार्षद दल ने नगरायुक्त से मांग की है कि रमज़ान माह के उपलक्ष में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में विशेष रूप से स$फाई व्यवस्था, पथ प्रकाश व पेयजलापूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से कराई जाए एवं पीने के पानी का समय सवेरे 4:00 बजे व शाम 4:00 बजे किया जाए दोनों समय पानी की सप्लाई सुचारु रूप से की जाए।
ये रहे शामिल
ज्ञापन देने वालों में पार्षद फजल करीम, नगर निगम के पूर्व पार्षद व सदस्य कार्यकारिणी भाई गफ्फार, पूर्व पार्षद, सदस्य कार्यकारिणी रेशमा दिलशाद सैफी पार्षद, रिजवान अंसारी पार्षदगंगा प्रसाद पार्षद, गुड्डी अफजल चौधरी पार्षद, रिहाना शहजाद पार्षद, इकराम चौधरी पार्षद, ताहिर अंसारी पार्षद, अफजल सैफी पूर्व पार्षद, मोबीन खान पूर्व पार्षद, शहजाद अब्बासी पूर्व पार्षद आदि शामिल रहे।