हज यात्रियों के लिए वैक्सीनेशन कैंप

kabir Sharma
1 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

सभी हज यात्रियों को वैक्सीनेशन, कैंप वैक्सीनेशन एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में, अंतिम दिन कुल 327 हज यात्रियों का वैक्सीनेशन

मेरठ। हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप वैक्सीनेशन एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित किया गया। इसी के साथ ही इस साल हज यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों का टीकाकरण कार्य पूर्ण हो गया है। जमीयत उलेमा ए हिंद के पूर्व कोषाध्यक्ष हाजी शीराज रहमान ने बताया कि अब जितने हज यात्री टीकाकरण से रह गए हैं वह अपना वैक्सीनेशन प्यारे लाल अस्पताल स्थित एएनएम ट्रेंनिंग सेंटर में करवा सकते हैं, यहां वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। तीसरे दिन शाहपीर गेट स्थित मदरसा नूरुल इस्लाम में हज यात्रियों को टीके लगाए गए।

अंतिम दिन इतनों का वैक्सीनेशन

अंतिम दिन कुल 327 हज यात्रियों का वैक्सीनेशन हुआ। इनमें 173 पुरुष और 154 महिला हज यात्री शामिल थे।

इनका रहा सहयोग

इस अवसर पर का नायब शहर काजी जैनुल रशीदीन, हाजी शीराज़ रहमान, कारी सलमान कासमी, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी मदनपाल, डॉ जावेद, डॉ अज़ीम असलम, आसमीन खान और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक नेपाल मुख्य रूप से मौजूद रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *