वाधवा का यूपी में इस बार 80 का दावा

बीना वाधवा की रूपल को बधाई
Share

वाधवा का यूपी में इस बार 80 का दावा, भाजपा नेत्री व कैंट बोर्ड की उपाध्यक्ष बीना वाधवा ने मिशन 2024 में देश भर में भाजपा का डंका और उत्तर प्रदेश में 80 सीटों का दावा किया है। पंजाबी समाज का चेहरा मानी जाने वाली भाजपा नेत्री प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ आगमन के मौके पर स्वागत के उपरांत इस संवाददाता से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि लोकसभा के चुनाव में उत्तर प्रदेश भाजपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी के कुशल व शानदार नेतृत्व में लोकसभ चुनाव में सिरमोर बनेगी। भाजपा नेत्री वाधवा ने उत्तर प्रदेश में भाजपा की 80 सीटों का दावा किया। जब उनसे सवाल किया कि किस आधार पर वह यह दावा कर रही हैं तो उन्होंने विपक्षी दलों पर हमलावर होते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश विपक्ष मुक्त होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आत्महत्या पर उतारू है। और सपा व बसपा सरीखे दलों को प्रदेश की जनता खारिज कर चुकी है। प्रदेश की जनता जानती है कि तमाम विपक्षी दलों पर केवल एक ही मुददा है वो है देश को विश्व गुरू बनाने में लगी भाजपा की केंद्र सरकार का विरोध करना। बीना वाधवा ने आम आदमी पार्टी पर भी बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की राजधानी को केजरीवाल ने नशे की राजधानी बना दिया है। इसके लिए दिल्ली की जनता केजरीवाल को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश तेजी से विकास की राह पर अग्रसर है। योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश शीघ्र ही विकसित राज्य कहलाएगा। मेरठ का तेजी से विकास हो रहा है। एक्सप्रेस वे के बाद शीघ्र ही मेरठ को रैपिड रेल का तोहफा भाजपा शासित सरकार देने जा रही है। मेरठ के विकास को अब पंख लग गए हैं।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *