प्यार करने वाले दे रहे एक दूसरे को उपहार, कुछ कपल एकांत में एक दूसरे में समाने को बेकरार, जश्न सरीखा है माहौल
नई दिल्ली। भारत समेत पूरी दुनिया में आज वेलेंटाइन डे की धूम है। वेलेंटाइन डे (14 फरवरी) भारत सहित पूरी दुनिया में प्यार, स्नेह और मित्रता के जश्न के रूप में मनाया जा रहा है, जिसमें कपल्स और युवा प्रेमी उपहारों (फूल, चॉकलेट) और रोमांटिक मुलाकातों के जरिए अपने प्यार का इजहार करते हैं। यह दिन 7 फरवरी से शुरू होने वाले ‘वेलेंटाइन वीक’ का समापन है, जो अब एक प्यार करने वालों के बीच सालाना जलसा या कहें उत्सव का रूप ले चुका है। यह दिन एक संत वेलेंटाइन के नाम पर मनाया जाता है।
भारत समेत 28 देशों में
वेलेंटाइन डे भारत समेत दुनिया के करीब चालिस देशों में मनाया जा रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर भारत की बात करें तो गोवा, नई दिल्ली, बैगलुरू सरीखे इलाकों में अधिक देखा जा रहा है। ऐसा नहीं कि भारत में कहीं अन्य नहीं मनाया जा रहा है, लेकिन ये शहर कुछ खास है जहां इसका असर ज्यादा है। दुनिया के यूरोप, अमेरिका समेत तमाम देशों में इसकी धूम है, लेकिन अरब मुल्कों में इसके मनाए जाने की कोई जानकारी नहीं
टीनेंजर में ज्यादा फेरवरेट
यह दिन आमतौर पर कम आयु के लोगों में यह उत्सव अधिक लोकप्रिय है। प्यार करने वाले कपल घर परिवार से दूर एकांत में जाकर बाहर रोमांटिक डिनर, उपहारों का आदान-प्रदान और समय बिताकर इस दिन को यादगार बनाते हैं। कुछ कपल ऐसे होते हैँ जो इस दिन को यादगार बनाने की प्लानिंग काफी पहले से करते हैं। इसकी तैयारी भी करते हैं और आज के दिन वो लंबा अरसा एकांत में एक दूसरे की बांहों में खोकर बिताते हैं। अब ज्यादातर कपल सेक्स करने को वेलेंटाइन डे मान बैठे हैं।
विरोध करने वालों की कमी नहीं
कुछ दकियानूसी मिजाज के लोग जिन्हें अब कट्टरपंथी या आतंकी कहा जाने लगा है वो इस दिन का विरोध करते हैं। हालांकि अब पुलिस प्रशासन ऐसे लोगों से निपटने की तैयारी पहले कर लेता है। काफी पहले विरोध करने वाले कपल के साथ मारपीट किया करते थे। लेकिन जब से पुलिस ने सख्ती की है और उन्हें उनकी औकात याद दिला दी है। तब से वो ज्यादा उछल कूद नही करते हैं। हालांकि धर्म के नाम पर धंधा करने वाले कुछ साधु और साध्वी जरूर जहरीले तीर छाड़ने से बाज नहीं आते।