ईरान के साथ तुरंत जंग खत्म करने की कर रहे हैं पैरवी, बोले दो साल तक ईरान में रहने में नहीं कोई दिल्चस्पी
नई दिल्ली। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ईरान के साथ जंग को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सहमत नजर नहीं आते। जानकारों की मानें तो जेडी वेंस के रवैये में यह बदलावा एक शीर्ष सर्वेक्षण के बाद आया है, जिसमें वेंस को राष्ट्रपति के रूप में अमेरीकियों की पहली पंसद बताया जा रहा है। जेडी वेंस का यह बयान बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। साथ ही वेंस के बयान को डोनाल्ड ट्रंप की युद्ध नीतियों की कठोर आलोचना भी बताया जाने लगा है।
ईरान को किया अंडर एस्टिमट
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने पूर्ववती अमेरिकन राष्ट्रपतियों जिन्होंने लंबे समय तक ईराक और अफगानिस्तान में अमेरिकन आर्मी को युद्ध में झोंके रखा उनकी गाहे बगाहे हंसी उड़ाया करते थे। ट्रंप उनकी काबलियत तक पर सवाल उठाया करते और कहते कि उन्हें कोई तर्जुबा नहीं था। वो दावा करते थे कि कोई भी जंग केवल दो दिन तक सीमित होनी चाहिए। बेनेजुएला में जो कुछ हुआ उससे ट्रंप के हौसले बुलंद हो गए। लेकिन ईरान को लेकर ट्रंप के पूर्वानुकान खुद ईरान ने खारिज कर दिए। अब हालत यह हो गयी है कि ट्रंप वहां फंस गए हैं। उन्होंने पूरे अमेरिका को वहां फंसा कर रख दिया है।
ट्रंप के लिए मुश्किल भरे दिन
आने वाले दिन ट्रंप के लिए अमेरिका और ईरान में मुश्किल भरे हो सकते हैं। ईरान की बात करें तो पहले तो ईरान जंग से पीछे हटने को ही तैयार नहीं है, किसी तरह कूटनीतिक प्रयासों के चलते उसको जब बातचीत की टेबल पर लाया गया तो वह अपनी शर्तों पर अड़ा हुआ है। यूएस की शर्तें उसने पहले ही दिन खारिज कर दी। इतना ही नहीं ईरान के हमलों में कोई कमी भी नहीं आयी है। ये भी ट्रंप की मुसीबत की वजह बना हुआ है। दूसरे अमेरिका में ट्रंप के प्रति लोगों की नाराजगी बनी हुई है। तेल के कीमते चढ़ने से यह नाराजगी काफी बढ़ गई है। कांग्रेस में भी उन्हें मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।