वंश राज दुबे जोरदार स्वागत

वंश राज दुबे जोरदार स्वागत
Share

वंश राज दुबे जोरदार स्वागत,  आम आदमी पार्टी की महिला इकाई की जिलाध्यक्ष जूही त्यागी ने उत्तर प्रदेश के CYSS प्रदेश अध्यक्ष का B-15दामोदर कॉलोनी गढ़ रोड  मेरठ पहुंचने पर अपनी टीम के साथ जोरदार स्वागत किया। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के CYSS प्रदेश अध्यक्ष भाई वंश राज दुबे जी का मेरठ आगमन हुआ। मेरठ दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष ओम दत्त त्यागी , मेरठ शहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कैप्टन कपिल शर्मा , AYW के जिलाध्यक्ष तेजस चौहान ने सयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि वंसराज दुबे जी रहेंगे।सभी पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ जूही त्यागी ने वंशराज दुबे जी को तिलक लगाकर और मीठा खिलाकर स्वागत किया। छात्र प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे जी ने अपने जोरदार भाषण से युवाओं में जोश भर दिया एक ओजस्वी वक्ता के रूप में उन्होंने पार्टी की नीतियों से युवाओं को अवगत कराया और आगे के दिशा निर्देश दिए। इस मौके जूही त्यागी ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश के विकास में पूरी तरह से भाजपा विफल हो चुकी हो, इसका बड़ा उदाहरण भाजपा का पंजाब से सूपड़ा साफ हो जाना है। पंजाब  ने आप पार्टी पर विश्वास किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब हरियाणा, गुजरात आदि राज्यों को भाजपा मुक्त करना है। इन तमाम राज्यों की जनता आम आदमी पार्टी के साथ मजबूती से खड़ी है। यह देखकर भाजपा बुरी तरह से बौखला गयी है। इसलिए आप नेताओं को झूठे मामले में फंसाने को ईडी व सीबीआई का दुरूपयोग कर रही है।

नितिन का कद बढ़ा:-मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी आम आदमी पार्टी के युवा चेहरा नितिन भारद्वाज को आम आदमी पार्टी के कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन से मेरठ के पार्टी जनों में खुशी की लहर है। आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष अंकुश व आप की महिला विंग जिलाध्यक्ष जूही त्यागी ने नितिन को बधाई देते हुए  महासचिव सांसद संजय सिंह का आभार जताया है।  प्रदेश अध्यक्ष बोशाइली सिन्हा ने नियुक्ति की है।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *