वोकल फॉर लोकल 23 को

वोकल फॉर लोकल 23 को
Share

वोकल फॉर लोकल 23 को, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 72वें जन्म दिन के मौके पर देश भर में मनाए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में जनपद मेरठ में वोकल फॉर लोकल का आयोजन भैंसाली मैदान में किया जा रहा है। इसके संयोजक महानगर भाजपा के महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाडी ने बताया कि पीएम मोदी के जन्म दिन मौके पर मनाए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में वोकल फॉर लोकल के भैसाली मैदान में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद राजेन्द्र अग्रवाल करेंगे। इसमें मेरठ में उत्पाद की जाने वाली चीजों के स्टाल लगाए जाएंगे। यह बहुत ही उपयोगी आयोजन है। इसमें अभियान प्रमुख अरविंद गुप्ता मारवाडी के अलावा महानगर भाजपाध्यक्ष मुकेश सिंहल, उपाध्यक्ष विवेक वाजपेयी, दीपक शर्मा, विनय विरालिया व प्रवीण अरोरा भी सहयोग कर रहे हैं। अरविंद गुप्ता मारवाडी ने बताया कि इसके माध्यम से मेरठ की औद्योगिक प्रगति की जानकारी भी दी जाएगी।

 

सेवा पखवाड़ा:- भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर सेवा पखवाड़ अभियान के अंतर्गत आज सफाई व्यवस्था कार्यक्रम में मेट्रो प्लाजा स्थित अंबेडकर चौक पर अग्रसेन मंडल मैं सफाई अभियान में शामिल होते महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी मंडल अध्यक्ष मोहित गोयल महानगर कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल पार्षद रीना गर्ग एवं मंडल के देव तुल्य कार्यकर्ता गण अंबेडकर चौक की सफाई के पश्चात अंबेडकर जी की मूर्ति समर्पण किया और सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए मिष्ठान वितरित किया

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *