छिड़ गई ईरान अमरिका में जंग

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

इजरायल की मदद से किए व्यापक हमले, ईरान ने अपना एयर स्पेस किया बंद, ओमान की मध्यस्थता में हो रही वार्ता से नाखुश थे ट्रंप

नई दिल्ली/तेहरान। पूरी दुनिया को जिस का डर था अमेरिका और ईरान के बीच वो जंग आज छिड़ गई है। इजरायल की मदद से अमेरिका ने तेजरान पर व्यापक हमले किए हैं। ईरान भी उसी तर्ज पर जवाब देने में पीछे नहीं रहा है। रमजान के पवित्र माह में ईरान पर हमले से तमाम अरब मुल्क अमेरिका से नाराज हैं। वहीं दूसरी ओर ईरान के हमलों की आशंका के चलते इजरायल ने भी अपने देश में लोगों को व्यापक तैयारियां रखने को कहा है।

तेहरान धमाकों से गूंजा

ईरान की राजधानी तेहरान में व्यापक स्तर पर धमाके सुनाई दे रहे हैं। ये धमाके एयरस्ट्राक के बाद सुने गए हैं। वहां काफी नुकसान हुआ है। हालांकि जानाे माल के नुकसान का अभी पता नहीं है। रिपोर्ट में कहा गया है कि  इजरायल ने अमेरिका की मदद से ईरान पर बड़ा हमला किया है। सेंट्रल तेहरान में धमाकों की आवाज सुनी गई। ईरान पर हमला करने के बाद इजरायल ने अपने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है और सुरक्षित जगहों पर रहने की अपील की है। कर्मचारियों को शेल्टर में जाने के लिए कहा गया है। वहीं दूसरी ओर तमाम ईरानी अमेरिका से जंग को तैयार हो रहे हैं। वो अमेरिका के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं।

अली खोमेनेई सुरक्षित

अमेरिका के हमले से पहले ही ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खमेनेई को सुरक्षित स्थान भेज दिया गया था। हालांकि अमेरिका ने उनको निशाना बनाकर ही हमला किया था। हमला उनके ऑफिस के काफी नजदीक हुआ। तेहरान के एयरपोर्ट के समीप भी काफी धमाके हुए हैं। लगता है कि अमेरिका की मंशा तेहरान के एयरपोर्ट को नुकसान पहुंचाने की रही है। ईरान में राष्ट्रपति भवन के अलावा कई मंत्रालयों के भवन पर भी हमला हुआ है।  ईरान की खुफिया एजेंसी के दफ्तर पर निशाना साधा है। 

अमेरिका को करारा जवाब

राजधानी तेहरान समेत पूरे ईरान पर किए गए व्यापक हमले के बाद ईरान ने अमेरिका को उसी की भाषा में जवाब देने में देरी नहीं की। ईरान की मिसाइलों ने संयुक्त अरअब अमीरात में अमेरिकी बेस पर कहर बरपाया है। हमला इतनी तेजी से किया बताया जा रहा है कि वहां संभलने तक का मौका नहीं मिला। ऐसा लगा मानों केवल ट्रीगर भर दबाया गया है।

- Advertisement -

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *