क्यों उठ कर चले गए जयंत

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

कैबिनेट मंत्री जयंत व धर्मेंद्र प्रधान एकाएक आम की दावत से उठकर चले गए, बोले वेस्ट यूपी का आम और लोग दोनों में मिठास, जमकर हुआ हंगामा

मेरठ। के कंकरखेड़ा के पावली खास इलाके में केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री जयंत चौधरी और धमेंन्द्र प्रधान आम की दावत से एकाएक उठकर चले गए। दरअसल आम की दावत में अचानक हंगामा हो गया था, जिसके बाद दोनों कैबिनेट मंत्री उठकर चल दिए, लेकिन यह नाराजगी नहीं थी, बल्कि जयंत चौधरी ने यहां तक कहा कि वेस्ट यूपी के आम और यहां के लोग दोनो ही बहुत मीठे हैं। अब बताते हैं कि हुआ क्या था। रालोद प्रमुख व कैबिनेट मंत्री जयंत चौधरी व धर्मेंद्र प्रधान के लिए रालोद के प्रदेश संयोजक व मीडिया प्रभारी सुनील रोहटा ने अपने बाग में दोनों केंद्रीय मंत्री के लिए आम पार्टी का आयोजन किया था। मोदीपुरम स्थित कृषि विश्वविद्यालय के कार्यक्रम से निबटने के बाद दोनों मंत्री सुनील रोहटा की ओर से आयोजित की गयी आम पार्टी में जा पहुंचे। इस मौके पर रालोद के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में आम पार्टी में जा पहुंचे। धर्मेन्द्र प्रधान व जयंत चौधरी ने अभी पहला ही आम खाया था उसी समय कार्यकर्ताओं ने आम के लिए लूटपाट शुरू कर दी। इस आम पार्टी में केवल आम ही नहीं बल्कि दूध का भी इंतजाम किया था। आम के लिए कार्यकर्ता अचानक झीना झपटी पर उतर आए। वहां का माहौल एकाएक अराजकता में तब्दील कर दिया। कार्यकर्ताओं का रवैया देखकर रालोद प्रमुख व कैबिनेट मंत्री कुछ भी नहीं कह सके। वो पहला आम खत्म कर चुपचाप वहां से चल दिए। आयोजक भी वहां का माहौल देखकर कुछ ना कह सके। दरअसल आम की लूटपाट मचाने वाले सभी रालोद के कार्यकर्ता थे। केवल युवा ही नहीं बड़ी संख्या में बुजुर्ग भी वहां पहुंचे थे। मामला कार्यकर्ताओं का होने के चलते आयोजक और दोनों मंत्रियों ने चुप रहना ही बेहतर समझा। आमों के लिए मची छीना झपटी को देखकर कैबिनेट मंत्री ही नहीं बल्कि आयोजकों व बड़े नेताओं ने भी अपना सिर पकड़ लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *