आखिर सचिन क्यों है निशाने पर

kabir Sharma
4 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

हिंदुओं की आवाज उठाना क्या हो गया कसूर, गुपचुप क्यों किया जाता है आजम का चालान, सचिन की सीएम से कार्रवाई की मांग

मेरठ। सचिन सिरोही का अखिर कसूर इतना ही है नाकि वो हिन्दुत्व की रक्षा के लिए कवच बना हुआ है। वो लगातार जेहादियों से लोहा ले रहा है। हिंदु बहन बेटियों की आवाज बना हुआ है। यह बात सभी को अखर रही है। अब ताजा मामला अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही को धमकी मिलने का सामने आया है जो लगातार तूल पकड़ रहा है।

आजम पर इस मेहरबानी की वजह क्या है

सचिन सिराेही सवाल उठा रहे हैं कि आजम नाम के जिस शख्स की उन्होंने शिकायत की है, उस आजम पर पुलिस इतनी मेहरबान क्यों है। सचिन सिरोही को आजम नाम के व्यक्ति ने धमकी दी है जो एक अपराधिक किस्म का व्यक्ति है जिसको सिविल लाइन पुलिस ने 151 का चालान गुपचुप तरीके से करके बिना किसी पुलिस प्रेस नोट जारी किए साठगांठ से छोड दिया है।

सीएम योगी से सचिन का आग्रह

पुलिस की इन मेहरबानियों के चलते आरोपी के हौसले और बुलंद हो गए हैं। सचिन सिरोही ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से माँग करते हुए कहा है की मुझे कहीं बार सनातन का कार्य करते हुए हिन्दू हित में आवाज उठाने पर लगातार मुस्लिम समुदाय के युवकों द्वारा धमकियाँ मिल रही है। जिसमें ना तो आरोपियों की गिरफ्तारी होती है ना ही मेरठ पुलिस प्रशासन उन्हें जैल भेजता है जैसे बंगाल के मुर्शिदाबाद से सदर अली नामक युवक ने उदयपुर फाइल मूवी का मेरे द्वारा समर्थन करने पर मुझे सर तन से जुदा की धमकी दी थी।

आरोपी का महज 151 में चालान भर

मेरठ पुलिस ने आज तक ना उसकी गिरफ्तारी की और ना ही इस मामले में भी आजम नाम के युवक को केवल बुलाकर 151 कराकर चुप चाप छुड़वा दिया योगी जी की सरकार में इस आजम को समाजवादी पार्टी का आजम खां बनाते हुए समाजवादी पार्टी की सरकार समझते हुए छोड दिया गया लेकिन जब भी हमें ममता बनर्जी के पुतले फूंकने में या ओवैसी का पुतला फूंकने में बैलेबल ऑफेंस में भी मेरठ के पुलिस प्रशासन ने मुझे सामाजिक विषयों पर भी जैल भेजा है। यदि मेरी या मेरे परिवार की सर तन से जुदा होते हुए उदयपुर के कन्हैयालाल जैसी हत्या हो जाती है तो इसका पूर्ण जिम्मेदार मेरठ का पुलिस प्रशासन होगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी इस जिले के समस्त बड़े अधिकारी होंगे कमिशनर डीएम एसएसपी आई.जी जो भी इस जिले में तैनात अन्य अधिकारी हैं वो सभी लोग दोषी होंगे यदि यह धमकी देने वाले लोग अभी जैल नहीं भेजे गए या यहां के पुलिस प्रशासन ने इन्हें और संरक्षण दिया तो अब में 5 कालीदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास लखनऊ जल्द ही आत्म धा करूँगा जिसकी जिम्मेदारी भी मेरठ पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की ही होगी सचिन सिरोही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा संगठन मेरठ

- Advertisement -

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *