IIMT टी-20 लीग से मिलेगी पहचान

kabir Sharma
7 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

मार्च 2026 में होगा आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग, , टी-20 लीग से मिलेगी खिलाड़ियों की प्रतिभा को पहचान, लीग चेयरमैन डा. मयंक ने दी जानकारी

मेरठ। IIMT मेरठ टी-20 लीग सिर्फ एक लीग की शुरुआत नहीं है, बल्कि उन बच्चों के सपनों को दिशा देने का एक मजबूत प्रयास है, जो अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए उपयुक्त मंच की तलाश में थे। लीग चेयरमैन डॉ. मयंक अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि IIMT मेरठ टी-20 लीग के माध्यम से हमारी कोशिश यही है कि बिना किसी जाति, धर्म, आर्थिक स्थिति या पहचान के, सिर्फ और सिर्फ टैलेंट के आधार पर हर बच्चे को खेलने और आगे बढ़ने का अवसर मिले।
IIMT विश्वविद्यालय और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्चाधान में आयोजित होने जा रही IIMT मेरठ टी-20 लीग के बारे में जानकारी देने के लिए गुरुवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज, माल रोड पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।

प्रेस मीट में ये रहे मौजूद

IIMT मेरठ टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ मयंक अग्रवाल, सचिव सुरेन्द्र चौहान, कोषाध्यक्ष राकेश गोयल जी, डायरेक्टर संजय रस्तोगी जी, डायरेक्टर आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी उदित गौड ने लीग के बारे में जानकारी दी।
आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ मयंक अग्रवाल ने मीडिया प्रतिनिधिगण, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुरेन्द्र चौहान, कोषाध्यक्ष राकेश गोयल, क्रिकेट कोच संजय रस्तोगी का अभार व्यक्त किया। डॉ. मयंक अग्रवाल ने डॉ. युद्धवीर सिंह निदेशक जिला क्रिकेट एसोसिशन का विशेष आभार व्यक्त किया जिनके प्रेरणा और मार्गदर्शन से आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग का आयोजन कर पाना संभव हो रहा है।
डॉ. मयंक अग्रवाल ने कहा की IIMT मेरठ टी-20 लीग का आयोजन, IIMT विश्वविद्यालय और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के लिए ही नहीं, बल्कि क्रिकेट के भविष्य के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। हम सभी जानते हैं कि हमारे देश में टैलेंट की कोई कमी नहीं है, लेकिन आज भी ग्रासरूट लेवल पर ऐसे हजारों बच्चे हैं, जिन्हें अच्छे और क्वालिटी मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाता और इसी वजह से उनका टैलेंट कई बार आगे नहीं आ पाता।

ताकि मिल सके हुनर को पहचान
IIMT का दृष्टिकोण यही रहा है की प्रतिभा किसी पहचान का मोहताज नहीं होती। हमारा सपना सिर्फ एक सफल टूर्नामेंट कराना ही नहीं बल्कि खिलाड़ियों को आत्मविश्वास देना, उनके हुनर को पहचान दिलाना, और उन्हें उस रास्ते पर आगे बढ़ाना जहाँ से वे मेरठ, फिर प्रदेश और एक दिन भारत का प्रतिनिधित्व कर सकें। मैं पूरे विश्वास के साथ यह कहना चाहता हूँ की IIMT मेरठ टी-20 लीग मेरठ की अब तक की सबसे बड़ी और सबसे उद्देश्यपूर्ण लीग बनने जा रही है। यह लीग पैसों या शोहरत की नहीं, यह लीग सपनों, संघर्ष और सच्चे टैलेंट की लीग है। हम मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के साथ मिलकर इस एक ही उद्देश्य के लिए काम कर रहे हैं कि हर योग्य खिलाड़ी को एक ऐसा प्लेटफॉर्म मिले जहाँ वह खुलकर खेले और अपनी पहचान खुद बनाए। जब एक बच्चा आगे बढ़ता है, तो सिर्फ उसका भविष्य नहीं बनता उसका परिवार गर्व करता है, उसका शहर पहचान बनाता है और देश को एक नया खिलाड़ी मिलता है।

IIMT विश्वविद्यालय के क्रिकेट मैदान पर होंगे सभी मुकाबले

सचिव सुरेन्द्र चौहान ने बताया IIMT मेरठ टी-20 लीग में कुल 6 टीमें भाग लेगी, जो लीग प्रारूप में एक-दूसरे के विरूद्ध मुकाबला करेगी। इन टीमों के नाम मेरठ के प्रमुख स्थानों पर आधारित होंगे जिससे शहरवासी लीग से स्वयं को जुड़ा हुआ महसूस करें। मार्च माह में आयोजित होने जा रही लीग के सभी मैच IIMT विश्वविद्यालय के क्रिकेट मैदान पर होंगे। IIMT मेरठ टी-20 लीग में प्रतिभाग कर रहीं टीमों और खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगें।

- Advertisement -

खिलाड़ियों का पंजीकरण उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसियशन 2026-27 में होना अनिवार्य

मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसियेशन के डायरेक्टर संजय रस्तोगी ने बताया की इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु खिलाडियों का मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसियेशन मेरठ 2026-27 में पंजीकरण अनिवार्य होगा। वर्तमान अथवा पूर्व में रेलवे या किसी अन्य विभागीय टीम से जुडे खिलाडी भी इस लीग में भाग ले सकते है, बशर्ते उनका आधार कार्ड मेरठ जनपद का हो। जो खिलाडी बोर्ड के लिये क्रिकेट खेल चुके है उनका ट्रायल नहीं होगा बाकी सभी खिलाडियों का चयन ट्रायल के आधार पर होगा। प्रत्येक टीम में अधिकतम दो खिलाडी मेरठ जनपद से बाहर के हो सकते है जिनका पंजीकरण उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसियशन 2026-27 में होना अनिवार्य होगा। 10 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन फीस भी जमा करना आवश्यक है। अन्य जनपद के केवल दो खिलाडी ही एक मैच की प्लेइंग-11 में शामिल किए जा सकेंगे।

टैलेंट को मंच और मेहनत को पहचान देना है लीग का उद्देश्य

कोषाध्यक्ष राकेश गोयल ने मीडिया का विशेष धन्यवाद किया जो इस पहल को समाज तक पहुँचाने का काम कर रहा है। साथ ही उन सभी युवा खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं जो इस लीग के ज़रिए अपने सपनों की ओर पहला मजबूत कदम बढ़ाने जा रहे हैं। कहा की हमारी कोशिश एक ही है टैलेंट को मंच देना, मेहनत को पहचान देना और भारतीय क्रिकेट का भविष्य मजबूत करना।

हुनर दिखाने के लिए लीग बनेना उपयुक्त मंच

डायरेक्टर IIMT क्रिकेट एकेडमी उदित गौड ने कहा की अगर किसी बच्चे के पास हुनर है, तो उसे बस एक मंच चाहिए और वही मंच हम इस लीग के ज़रिए उपलब्ध कराने जा रहे हैं। यह लीग उन बच्चों के लिए है जो मेहनत करना जानते हैं, जो सपने देखते हैं, और जो अपने खेल के दम पर कुछ बड़ा करना चाहते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *