क्या त्रिशा बनेंगी तामिलनाडू की दूसरी अम्मा

kabir Sharma
4 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

दस साल पहले दिया इंटरव्यू हो रहा है वायरल, विजय की पार्टी से कनेक्शन के तलाशे जा रहे निहितार्थ, तलाक की दहलीज पर है विजय का वैवाहिक जीवन

नई दिल्ली। अभिनेत्री व मॉडल त्रिशा के दिल में क्या वाकई तामिनाडू की दूसरी अम्मा बनने की हसरत है। यह सवाल एकाएक विधानसभा चुनाव से पहले क्यों उठाया जाने लगा है। क्या इसके पीछे कोई मोटिव है। कौन वो लोग हैं जो उनके दस साल पुराने इस तरह के एक साक्षात्कार को सामने ले आए हैं। साक्षात्कार में त्रिशा कृष्णन ने क्यों कहा था कि पहले आप सब मुझे वोट देकर चुनिए, फिर मैं आपको बताऊँगी!” एकाएक से सारे सवाल पूछे जाने लगे हैं। राजनीतिक गलियारों में हालांकि इसकी ज्यादा चर्चा नहीं है। लेकिन सोशल मीडिया पर त्रिशा काफी वायरल हैं।

विजय की पार्टी से कनेक्शन

विजय जिनका वैवाहिक जीवन अब तलाक की दहलीज पर पहुंच चुका है, क्या उनकी पार्टी से त्रिशा को कोई पॉलटिकल कनेक्शन है। सवाल बहुतेरे हैं, लेकिन जवाब किसी भी सवाल का नहीं, लेकिन कुछ तो है जिसकी पर्दादारी की जा रही है। कोई ना कोई ऐसी खिचड़ी पक रही है जिसकी वजह से त्रिशा कृष्णन का बीस साल पुराना इंटरव्यू बाहर निकल आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि पहले आप सब मुझे वोट देकर चुनिए, फिर मैं आपको बताऊँगी!” कि मैं क्यों तामिलनाडू की सीएम बनना चाहती हैं।

शादी के बजाए अकेला रहना पसंद

त्रिशा कृष्ण यह भी कह चुकी है कि शादी करने के बजाए वह अकेला रहना पंसद करेंगी। उन्होंने तलाक को लेकर अपनी नापसंदगी और शादी के प्रति एक परिपक्व रुख साझा किया। यह बात अलग है कि विजय का वैवाहिक जीवन तलाक की दहलीज पर पहुंच चुका है।वहीं दूसरी ओर त्रिशा कृष्णन शादी के बंधन में बंधने से पहले 100 बार सोचने और शादीशुदा जिंदगी में नाखुश रहने के बजाय अकेले रहने को बेहतर मानती हैं। ह खुद को एक रिजर्व, ईमानदार और “गर्ल नेक्स्ट डोर” (पड़ोस की लड़की) के रूप में वर्णित करती हैं। उन्होंने कहा कि उनका स्वभाव जिद्दी हो सकता है, लेकिन वह किसी के साथ एटीट्यूड की समस्या नहीं रखतीं। उनकी इन तमाम बातों में काफी घुमाव हैं, इनको समझना इतना आसान भी नहीं है।

वो इंटरव्यू जो आज हो रहा है व्यायरल

2026 में होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से पहले, अभिनेत्री तृषा कृष्णन का एक पुराना साक्षात्कार चर्चा में है। 2004 में फिल्माए गए इस साक्षात्कार में, जब वह एक उभरती हुई अभिनेत्री थीं, तृषा ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने की अपनी इच्छा व्यक्त की थी। अब, जब उनका नाम राजनीतिक गलियारों में सामने आया है, भले ही दुर्भाग्यपूर्ण कारणों से, और वह भी राज्य विधानसभा चुनावों के ठीक पहले, तो कई लोग सोच रहे हैं कि क्या उनका सपना कभी सच होगा। मॉडलिंग की दुनिया में धूम मचाने और विज्ञापन फिल्म निर्माताओं के बीच लोकप्रिय होने के बाद, जब त्रिशा तमिल सिनेमा में धीरे-धीरे सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ रही थीं, तब उनसे उनके भविष्य की योजनाओं और उनकी ख्वाहिशों की सूची के बारे में पूछा गया। उन्होंने मज़ाक में जवाब दिया कि वह अगले दशक में मुख्यमंत्री बनना चाहती हैं। “मैं तमिलनाडू की मुख्यमंत्री बनना चाहती हूँ । सच में! देखते रहिए; मैं अगले 10 सालों में इसे हासिल कर लूँगी,” उन्होंने सन टीवी को हंसते हुए बताया। जब उनसे पूछा गया कि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने पर वह क्या करेंगी, तो अभिनेत्री ने चुटकी लेते हुए कहा, “ पहले आप मुझे वोट दीजिए फिर बताऊंगी।

- Advertisement -

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *