विंटर ओलंपिक का काउंट डाउन शुरू

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

छह फरवरी से 22 फरवरी तक आयोजन, काउंट डाउन शुरू, कई देशों के खिलाड़ी पहुंचे, रूस और बेलारूस पर रोक

नई दिल्ली/मिलानो। शीतकालीन ओलंपिक 6 फरवरी से 22 फरवरी तक लॉम्बार्डी और उत्तरपूर्वी इटली के विभिन्न स्थलों पर आयोजित किया जाएगा। इसका काउंट डाउन शुरू हो गया है। बस एक दिन यानि पांच फरवरी बीच में बाकि है। 2026 में 25वाँ शीतकालीन ओलंपिक इटली के शहर मिलान और कोर्टिना में आयोजित किया जायेगा।  शीतकालीन ओलंपिक्स जिसे मिलानो कॉर्टिना 2026 के नाम से जाना जाता है, एक अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल आयोजन है। इसमें रूस और बेला रूस के खेलने पर प्रतिबंध है। हालांकि इन दोनों देशों के खिलाड़ियों को व्यक्तिगत इवेंट में शामिल होने की छूट है। वहीं दूसरी ओर Google ने इस मौके को खास बनाने के लिए डूडल बनाया है। इन खेलों में भाग लेने के लिए भारतीय टीम भी इटली के लिए रवाना हो चुकी है। ओलंपिक विलेज में पिन ट्रेडिंग और एथलीट्स की एक्साइटमेंट चरम पर है। इटली की संस्कृति, खाना और फैशन इन खेलों को खास बनाने वाले हैं।

इटली में यहां होंगे आयोजन

विंटर ओलंपिक उत्तरी इटली के कई क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे इनमें एंटर्सल्वा, बोरमियो, कोर्टिना डी’एम्पेज़ो, लिविग्नो, मिलानो, प्रेडाज़ो, टेसेरो और वेरोना। खिलाड़ी छह गांवों में फैले होंगे, यह इस बात पर निर्भर करता है कि वे 15 में से किस स्थान पर प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।

खिलाड़ी कर रहे वॉर्मअप

विंटर ओलंपिक में भाग लेने वाली ज्यादातर टीम पहुंच चुकी हैं। इन टीमों के खिलाड़ियों ने वॉर्मअप शुरू कर दिया है। आज से पुरुषों की अल्पाइन स्कीइंग (डाउनहिल ट्रेनिंग), कर्लिंग मिक्स्ड डबल्स और लूज इवेंट्स की ट्रेनिंग रन शुरू हो गई हैं। एथलीट्स अल्पाइन व्यूज का मजा ले रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अमेरिकी स्की स्टार लिंडसे वोन्न ने हाल ही में वर्ल्ड कप में एक्सीडेंट में लेफ्ट नी का ACL फटने के बावजूद कहा है कि वे महिला डाउनहिल इवेंट (रविवार को) में हिस्सा लेंगी। वे “बहुत आत्मविश्वासी” हैं और रिग्रेट नहीं चाहतीं।

इस बार यह खेल किया है शामिल

विंटर ओलंपिक के शौकीनों के लिए अच्छी खबर यह है कि इस बार इसमें स्की माउंटेनियरिंग जिसको पहली बार ओलंपिक में शामिल है। यह भी जानकारी दी गयी है कि विंटर ओलंपिक में सबसे ज्यादा खेल जेंडर-बैलेंस्ड होंगे। वहीं दूसरी ओर खेलों के चलते जश्न का माहौल है। डुओमो स्क्वायर में उत्साह का माहौल है। कुछ विवाद जैसे US ‘ICE हाउस’ का नाम बदलकर ‘विंटर हाउस’ करना भी चर्चा में रहा।

- Advertisement -

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *