अफ्रीका की सीरीज दो एक से जीती, अब विश्व कंप अंडर-19 2026 में छा जाने को तैयार, अफ्रीका में प्रदर्शन से हौसले हैं बुलंद
नई दिल्ली/बेनोनी। भविष्य की भारतीय क्रिकेट टीम के सितारों ने अफ्रीका में कमाल का खेल दिखाया है। उन्होंने वाकई कमाल किया है। भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। विलोमूर पार्क में खेले गए इस रोमांचक मैच में वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में भारतीय युवा टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। वैभव ने सिर्फ 63 गेंदों पर धुआंधार शतक ठोका, जो उनकी पिछली 10 युवा वनडे पारियों में तीसरा सेंचुरी है।क्रिकेट फैंस में उत्साह का माहौल है, क्योंकि इसी महीने भारत की सीनियर टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी, जो टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियों का हिस्सा है।
विश्व कंप अंडर-19 2026 के लिए है तैयार
अफ्रीका में किए गए प्रदर्शन से भारतीय युवा क्रिक्रेटर पूरी तरह से तैयार हैं। विश्व कंप अंडर-19 विश्व कप 2026 में अपना जलवा बिखरने के लिए बेबाब नजर आते हैं। उनके हौसले पूरी तरह से बुलंदी पर हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह जीत अंडर-19 विश्व कप 2026 की तैयारियों के लिहाज से भारत के लिए बड़ा बूस्ट है, जो 15 जनवरी से जिम्बाब्वे और नामीबिया में शुरू होने वाला है। नियमित कप्तान आयुष म्हात्रे चोट के कारण इस सीरीज से बाहर थे, लेकिन वैभव ने कमान संभालकर टीम को जीत दिलाई।