17वां वैश्य युवक युवती परिचय सम्मेलन

kabir Sharma
4 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

11 कन्याओं का विवाह पूरा खर्च उठाते हुए अप्रैल में संस्था कराएगी, परिचय सम्मेलन में शामिल हुए चार हजार वैश्य बंधु, सफल रहा आयोजन

मेरठ। श्री अग्रसेन वैश्य अग्रवाल सभा मेरठ छावनी द्वारा वैश्य युवक – युवती 17 वां परिचय सम्मेलन का आयोजन पं. प्यारेलाल शर्मा स्मारक में प्रात: 9:30 बजे महाराजा अग्रसेन जी का ध्वज पूजन व ध्वजारोहण एवं शस्त्र पूजन से शुभारंभ किया गया। सभी वैश्य बंधुओ ने महाराजा अग्रसेन, कुलदेवी लक्ष्मी जी के जयकारों से पंडाल को गूंज उठा। कार्यक्रम का उद्घाटन कर महाराजा अग्रसेन का तिलक मां कुलदेवी लक्ष्मी जी मां सरस्वती का अतिथियों द्वारा किया गया। अतिथि सम्मान के पश्चात सभा के अध्यक्ष सर्वेश नंदन गर्ग व कार्यक्रम अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता वासु ने अतिथियों का सम्मान कर धन्यवाद आभार प्रकट किया। अतिथि सम्मान के पश्चात वैश्य युवक – युवती परिचय सत्र आरंभ किया गया। परिचय सत्र में विवाह योग्य युवक – युवती ने मंच से अपना परिचय दिया मैं इंजीनियर, मैं डॉक्टर, व्यापारी हूं मुझे ऐसी या वैसी लड़की चाहिए। इसी प्रकार विवाह योग्य युवती ने परिचय दिया कि मुझे व्यापारी डॉक्टर इंजीनियर सर्विस वाला युवक चाहिए कार्यक्रम में 1567 पंजीकरण हुए, जो पत्रिका में युवक – युवती का परिचय छपवाकर पत्रिका का विमोचन किया गया। पत्रिका में देखकर अभिभावक अपने पुत्र – पुत्री के विवाह की बात एक दूसरे परिवार से करते नजर आए। कुछ बंधुओ ने ज्योतिष द्वारा जन्मपत्री का मिलान कराया व रिश्ते तय किए। महामंत्री अमन गुप्ता ने जानकारी दी कार्यक्रम में जो बंधु अपनी पुत्री का विवाह धन के अभाव में नहीं कर पा रहे हैं ऐसी 11 कन्याओं का विवाह अप्रैल माह में संस्था द्वारा किया जाएगा सारा खर्चा संस्था द्वारा वहन किया जाएगा। अध्यक्ष नंदन गर्ग ने बताया कि संस्था द्वारा वैश्य समाज के मेघावी छात्रों का सम्मान जो इसी वर्ष फाइनल कर के बने हैं उनका सम्मान संस्था द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पश्चिम उत्तर प्रदेश में दिल्ली, देहरादून, छपरौली, मुरादाबाद, अलीगढ़ में कुछ वैश्य बंधु महाराष्ट्र राजस्थान से भी शामिल हुए हैं कार्यक्रम में लगभग 4000 वैश्य बंधु शामिल हुए सभी अभिभावक अपने पुत्र – पुत्री के रिश्ते को लेकर उत्साहित थे। मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने उद्घाटन व कुंवर शेखर विजेंद्र दीपप्रवज्जलन, अरुण अग्रवाल मुख्य वक्ता, प्रदीप मित्तल स्वागत अध्यक्ष, अमित गर्ग मूर्ति ध्वज पूजन, आनंद प्रकाश अग्रवाल ध्वजारोहण, ओमप्रकाश अग्रवाल शस्त्र पूजन, नीरज मित्तल माल्यार्पण, कुलदेवी प्रदीप गुप्ता, माल्यार्पण महाराजा अग्रसेन राजीव गुप्ता, मां सरस्वती वरुण अग्रवाल, तिलक कुलदेवी अरविंद अग्रवाल, तिलक अग्रसेन सुरेश गुप्ता, तिलक सरस्वती रवि प्रकाश अग्रवाल, मुख्य संयोजक पत्रिका सुधीर मित्तल, स्मारिका विमोचन पवन मित्तल कोषाध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ, मेधावी छात्रों का सम्मान शिव कुमार गुप्ता आदि ने किया।

इनका रहा सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य संरक्षक राजेश अग्रवाल, मुख्य संयोजक मुकेश अग्रवाल, संयोजक संजीव गुप्ता, सतेन्द्र अग्रवाल, अंकित गुप्ता मनु, राजीव मित्तल, प्रफुल्ल राजवंशी, राम प्रसाद गुप्ता, अजय अग्रवाल, जुगल किशोर गर्ग, राजीव अग्रवाल, दिनेश सिंघल, रविंद्र गर्ग, नरेश गोयल, संजय अग्रवाल, अभिनव मित्तल, विशाल अग्रवाल, विजय गोयल, आशीष मित्तल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, अशोक गुप्ता, नरेंद्र गर्ग, नीरज जिंदल, सुशील बाबा, अनिल अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, राजेश सिंघल, विजय अग्रवाल, विनीता अग्रवाल, अलका गुप्ता, गीता जिंदल, ममता गुप्ता, डॉली गुप्ता, विशाल गुप्ता आदि का सहयोग संस्था को प्राप्त हुआ ।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *