210B: टूटने के इंतजार में रहे हैं बिक

210B सीईओ कैंट ने खड़े किए हाथ
Share

210B: टूटने के इंतजार में रहे हैं बिक, दूसरे Twin Tower बनने के मुहाने पर खड़े मेरठ छावनी स्थित बंगला 210B में जिन मकानों को कोर्ट के आदेश पर ध्वस्त किया जाना था, उनके अब ग्राहक पहुंचने शुरू हो गए हैं। सुनने में आया है कि कुछ मकानों का सौदा चल रहा है। लेकिन कैंट प्रशासन के आला अफसर जिन्हें हाईकोर्ट ने 210B में किए गए सभी अवैध निर्माण ध्वस्त किए जाने के आदेश दिए हैं, इससे पूरी तरह से बेखबर नजर आ रहे हैं। 210B बंगले के मामले को लेकर कोर्ट में पीआईएल दायर किए जाने की खबरों के आने के बाद यहां रहने वालों में अफरा-तफरी का माहौल है। 210B को खाली कराने की जो मुनादी कराई थी, उसको पीआईएल व कोर्ट की अवमानना से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों की मानें तो जिस पीआईएल की बात कही जा रही है उसमें बोर्ड के अधिकारियों पर अदालती अवमानना  की बात को भी उल्लेखित किया गया है।  210B  के Twin Tower बनने के अटकलों के बीच यहां बाशिंदों में भारी घबराहट और बेचैनी है। इसी का फायदा उठाने के लिए सदर व आबूलेन के कई सर्राफा करोबारियों के मुनाइंदे मकानों के सौदे के लिए 210B के चक्कर काट रहे हैं। ध्वस्तीकरण से डरे लोगों का प्रयास है कि कार्रवाई से पहले ही समान समेट कर यहां से निकल जाए।  इसी का फायदा विवादित संपत्तियों की खरीद-फरोख्त करने वाले उठाने में लग गए हैं। इससे कैंट प्रशासन पूरी तरह से बेखबर नजर आता है। यदि यहां मकानों की खरीद फरोख्त होती है तो उसके लिए कैंट प्रशासन अपनी जिम्मेदारी ने नहीं बच सकता, क्योंकि अदालत के आदेश के बाद यहां की पूरी जिम्मेदारी कैंट बोर्ड प्रशासन की बन जाती है। वहीं दूसरी ओर जानकारों की मानें कि जो लोग यहां संपत्ति खरीदने पहुंच रहे हैं, नगर निगम क्षेत्र में आने के बाद 210B बच जाएगा, लेकिन याद रहे कि 210B सेना की संपत्ति है। तकनीकि तौर पर  इसके नगर निगम क्षेत्र में जाने का सवाल नहीं नहीं उठता है। इसे जानकार भी खारिज कर रहे हैं।
‍@Back Home

 


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *