श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

मेरठ। भाजपा के यूपी अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या जैसे बड़े नेताओं ने मेरठ में आयोजित एक बडेÞ कार्यक्रम में श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया। उन्हें अखंड भारत का प्रणेता बताया। उन्हें श्रद्धाजली दी।
मेरठ में हरमन सिटी बागपत रोड भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित मुख्य संगोष्ठी में भूपेंद्र चौधरी मलियाना मंडल की संगोष्ठी में शामिल हुए, उनके साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, जलशक्ति मंत्री दिनेश खटिक, ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी और महानगर उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा, अग्रसेन मंडल द्वारा मुकंदी देवी धर्मशाला में आयोजित संगोष्ठी में शामिल हुए। प्रवक्ता अमित शर्मा ने जानकारी दी कि इस मौके पर विभिन्न मंडलों में आयोजित संगोष्ठियों में देहात मंडल में महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, कंकरखेड़ा मंडल में महापौर हरिकांत अहलूवालिया, छावनी मंडल में रविंद्र भड़ाना, पटेल नगर मंडल में महेश बाली, गंगानगर मंडल में विधान परिषद सदस्य अश्विनी त्यागी, मेरठ नगर मंडल में कमल दत्त शर्मा, फूलबाग मंडल में करुणेश नंदन गर्ग, ब्रह्मपुरी मंडल में पूर्व अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, जागृति विहार मंडल में पीयूष शास्त्री, पल्लवपुरम मंडल में संजय त्रिपाठी, महाराजा अग्रसेन मंडल में विनीत अग्रवाल शारदा, माधव नगर मंडल में पूर्व अध्यक्ष मुकेश सिंघल और रिठानी मंडल में महामंत्री अरविंद मारवाड़ी उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों और देश के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक अखंड भारत का सपना, डॉ. मुखर्जी के त्याग और संघर्ष का परिणाम है।

WhatsApp Channel Join Now
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *