संगठन के शास्त्रीनगर मंडल के कार्यक्रम में ऊर्जा राज्यमंत्री रहे मुख्य अतिथि, आत्मनिर्भर भारत पर भाजपा की वर्कशॉप
मेरठ। महानगर भाजपा के शास्त्रीनगर मंडल ने आत्मनिर्भर भारत पर कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर रहे व अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ललित मोरल तथा संचालन नीरज शर्मा ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों का पटका पहना कर की गई, ललित मोरल ने मुख्य अतिथि डा. सोमेन्द्र तोमर, महानगर महामंत्री वकुल रस्तौगी व पीयूष शास्त्री को पटका पहनाया। उसके बाद मां भारती, दीनदयाल उपाध्याय व श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मार्ल्यापण किया गया। मुख्य अतिथि व अन्य वक्ताओं ने आत्मनिर्भर_ भारत के बारे में विस्तार से बताया। शास्त्री नगर मंडल के सभी पदाधिकारी, संगठन के सक्रिय सदस्य, पार्षदों, भाजयुमो व बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता को शपथ ग्रहण कराई। मंच पर आसीन वरिष्ठ पदाधिकारी में आलोक शिसोदिया, पार्षद सुमित मिश्रा, संजीव पुंडीर, वीरेंद्र शर्मा, अनुज वशिष्ठ शामिल रहे।
इस मौके पर कपिल त्यागी, राहुल गुप्ता, सीमा श्रीवास्तव, अंजू वारियर, संयोजक अतुल शर्मा, जितेन्द्र कुमार गुप्ता, हिमानी चौधरी, राजेश राठी आदि भी मौजूद र