
ब्लूचिस्तानियों की पैरवी करना पड़ा भारी, आतंकवाद निरोधक कानून के तहतम FIR, ब्लूचिस्तानियों ने कहा शुक्रिया सलमान
नई दिल्ली। भाईजान के खिलाफ पाकिस्तान में जबरदस्त गुस्सा है। पड़ौसी मुल्क के तमाम बुद्धिजीवी सलमान खान के खिलाफ अपने अपने तरीके से तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। पूरे मुल्क में लोगों के इजहार ए गुस्सा देखते हुए पाकिस्तान हुकूमत ने सलमान खान के खिलाफ आतंकवाद निरोधक कानून के तहत FIR कर ली है। इस कानून के तहत किसी को भी बेमियाद जेल की सलाखों के पीछे रखा जा सकता है, लेकिन पाकिस्तानी यदि ऐसा सोच रहे हैं तो वो मुर्खता कर रहे हैं, क्योंकि सलमान खान पाकिस्तानी नहीं बल्कि हिन्दुस्तानी हैं और हिन्दुस्तान में रहते हैं।
ऐसा क्या बोल गए सलमान खान
सलमान खान ऐसा क्या बोल गए तो पूरे पाकिस्तान में उबाल है। दरअसल सलमान खाने ने बलुचिस्तानियों के दर्द को समझा। दशकों से चले आ रहे उनके संघर्ष को समर्थन दिया। उन्हें पाकिस्तान से इतर एक अलग मुल्क का दर्जा दे दिया। इस बात से बलुचिस्तानी जहां गदगद हैं सलमान भाई-सलमान भाई की माला जप रहे हैं वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान सरकार और आवाम ने आस्तिनें चढा ली हैं।
कार्यक्रम में दिए था बयान
सलमान खान ने एक कार्यक्रम में बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग बताते हुए कहा था “बलूचिस्तान और पाकिस्तान के लोग” अलग हैं। इस बयान से पाकिस्तानियों को गहरा सदमा लगा है, जिसे हताशा में उठाया गया कदम बताया जा रहा है। बलूचिस्तान के लोग अपनी आजादी के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं और उनके आंदोलन को भारत से भी समर्थन मिला है।