भाजपाइयों पर बरसे रंजन शर्मा

kabir Sharma
1 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

मेरठ। सेंट्रल मार्केट प्रकरण को लेकर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन शर्मा बुधवार को भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जब योगी सरकार व भाजपा के जनप्रतिनिधी उक्त जोन का भू-उपयोग बदलवाने का अधिकार रखते है तो किन कारणों से अब तक व्यापारियों को भ्रमित रखा और समय रहते भू-उपयोग नही बदलवाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और भाजपा के जनप्रतिनिधियों की हीलाहवाली के चलते ही यह सब कुछ हुआ है। जो काम आज किया जा रहा है वो क्या पहले नहीं किया जा सकता था। क्या सरकार केवल व्यापारियों के बर्बाद होने का इंतजार कर रही थी। भाजपा के जनप्रतिनिधि इस बात का उत्तर महानगर के व्यापारियों को दें। भाजपा सरकार व भाजपा के जनप्रतिनिधियों की लापरवाही के परिणाम स्वरूप हमने देखा बहुत सारे व्यापारियों को अपनी दुकान अपने रोजगार से वंचित होना पड़ा। साथ ही यह भी कहा कि महानगर के व्यापारियों ने जो संघर्ष किया महानगर कांग्रेस उसके साथ है। व्यापारियों ने ही सरकार को झुकने के लिए मजबूर किया।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *