
महामंत्री सुनील बंसल बोले पीएम खेलों के प्रति गंभीर, खेलो इंडिया फिट इंडिया पीएम मोदी का आदर्श वाक्य, खिलाड़ियों के अलावा पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी रहे मौजूद
मेरठ। सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ सोमवार सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल व सांसद पंकज सिंह ने जेपी एकेडमी, मवाना रोड पर किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपाई भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के शुरू में संगठन के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने सांसद खेल महोत्सव की जानकारी दी। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल बतौर मुख्य अतिथि व सांसद पंकज सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। इनके अलावा डीएम डा. वीके सिंह व एसएसपी डा. विपिन ताडा व सीडीओ नूपुर गोयल भी मौजूद रहे। सुनील बंसल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खेलों के प्रति दूरदर्शी सोच एवं खेलो इंडिया फिट इंडिया अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भारत में खेल संस्कृति को एक नई दिशा मिल रही है और देश के युवा विश्व मंच पर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।
शांति के प्रतीक कबूतरों को उड़ाया
कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित की गई। आकाश में त्रिरंगा गुब्बारे एवं शांति के प्रतीक कबूतरों को उड़ाया गया। इस अवसर पर आयोजक मंडल से जेपी एकेडमी के अध्यक्ष डॉ. हरिओम अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, डॉ. विशाल अग्रवाल, भाजपा से राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेयी, जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा, जल शक्ति मंत्री दिनेश खटीक, विधान परिषद सदस्य अश्वनी त्यागी, धर्मेन्द्र भारद्वाज, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, कमल दत्त शर्मा, पूर्व विधायक सतवीर त्यागी, रविन्द्र भड़ाना, महानगर महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, दीपक गुप्ता, सनी गुप्ता, महिला आयोग सदस्य मीनाक्षी भराला आदि भी मौजूद रहे।