“वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने प्रेस वार्ता, डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी व अरुण गोविल समेत कई नेता रहे मौजूद, वंदे मातरम भारत माता की आराधना का प्रतीक
मेरठ। वंदे मातरम गीत के 150 साल पूरे होने पर भाजपा नेताओं ने उसको भारत माता की आराधना का प्रतीक बताया। भाजपा के तमाम बड़े नेता गुरूवार को सर्किट हाउस में प्रेस से वार्ता कर रहे थे। इसमें राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सांसद अरुण गोविल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, महापौर हरीकांत अहलूवालिया, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, कमल दत्त शर्मा, अभियान के संयोजक महानगर संयोजक महेश बाली, महामंत्री अरविन्द गुप्ता मारवाड़ी, तथा मीडिया प्रभारी अमित शर्मा उपस्थित रहे।
यह बोले डा. वाजपेयी औरअरुण गोविल
डा. वाजपेयी ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत माता की आराधना का प्रतीक है, जिसने स्वतंत्रता आंदोलन के समय हर भारतीय के हृदय में जोश और राष्ट्रप्रेम की ज्वाला प्रज्वलित की। उन्होंने कहा कि आज जब हम वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव मना रहे हैं, तो यह हमारे लिए गर्व और गौरव का विषय है। यह गीत हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है, जिसने देश के स्वतंत्रता संग्राम में अनगिनत वीरों को प्रेरणा दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश अपने सांस्कृतिक गौरव को पुनः स्थापित कर रहा है। “वंदे मातरम्” के इस 150वें वर्ष पर पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से देश की नई पीढ़ी को अपने इतिहास, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।
सांसद अरुण गोविल ने कहा कि वंदे मातरम् वह मंत्र है जिसने देश को आज़ादी दिलाने की ऊर्जा दी। यह गीत हमारे राष्ट्र की आत्मा है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को इस गीत की भावना और बलिदान की कहानी से परिचित कराना हमारा नैतिक दायित्व है। जब हम “वंदे मातरम्” का उच्चारण करते हैं, तो यह केवल शब्द नहीं बल्कि मां भारती को प्रणाम करने का भाव होता है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में मेरठ महानगर में वंदे मातरम् से जुड़े अनेक सांस्कृतिक और जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विवेक रस्तोगी ने कहा की वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उत्सव के इस अभियान को महानगर में पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है इसे पूर्ण मनोयोग से किया जाएगा