संजीव कुमार को करती थी दिल से प्यार, संजीव कुमार के दिल में बसी थी हेमा मालिनी, हेमा मालिनी के दिन में बसे थे धर्मेन्द्र
नई दिल्ली/मुंबई। पार्श्व गायिका और हिन्दी फिल्मों की बेहद सुंदर कलाकार सुलक्षणा पंड़ित दुनिया से विदा हो गयी हैं। अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का ७१ वर्ष की आयु में बीती 4 नवंबर को निधन हो गया। उनका निधन मुंबई के नानावती अस्पताल में हुआ, जहाँ वह कुछ समय से बीमार थीं। उनके निधन का कारण हार्ट अटैक का झटका बताया जा रहा है। सुलक्षणा पंड़ित के यूं दुनिया से चले जाने की खबर दुनिया वालों को थोड़ा से मिली। उनका निधन 6 नवंबर को हो चुका था। सुलक्षणा पंडित एक पूर्व भारतीय अभिनेत्री और गायिका हैं, जो 1970 और 1980 के दशक में अपनी प्रतिभा के लिए जानी जाती थीं। वह एक संगीतमय परिवार से हैं और उनके चाचा प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित जसराज थे। उन्होंने कई सफल फिल्मों में अभिनय किया और पार्श्व गायिका के रूप में भी काम किया, और बाद में अपने व्यक्तिगत जीवन की कठिनाइयों के कारण फिल्म उद्योग से अलग हो गईं।
बेइंतेजा चाहती थी संजीव कुमार को
सुलक्षणा एक्टर संजीव कुमार को टूट कर चाहती थीं, लेकिन संजीव का दिल तो उस वक्त की ड्रीम गर्ल के लिए धड़कता था। कहा जाता है कि एक बार वह संजीव कुमार को मंदिर लेकर गई थी और कहा सिंदूर से अपनी मांग भरने को कहा था, लेकिन संजीव कुमार ने मना कर दिया। 1985 में संजीव कुमार ने दम तोड़ दिया और इसी के साथ सुलक्षणा भी टूट गईं। कुछ समय बाद उनकी मां भी दुनिया से चल बसीं।
ठुकराए जाने के बाद नहीं की फिर शादी,
संजीव कुमार और सुलक्षणा पंड़ित ने एक साथ में साल 1975 में फिल्म उलझन में काम किया था. बीती 6 नवंबर को संजीव कुमार की पुण्यतिथि और इसी तारीख को एक्ट्रेस का भी निधन हुआ। दोनों स्टार का जन्म भी एक ही महीने जुलाई में हुआ था। सुलक्षणा ने संजीव कुमार के ठुकराने के बाद कभी भी शादी नहीं की।