बिहार में दूसरे चरण का मतदान, अररिया में कांग्रेस व भाजपा समर्थकों में भिड़ंत, कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान
नई दिल्ली/पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शुरू हुआ। सूबे की बीस जिलों की 122 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हें। दूसरे चरण में 1,302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। मतदान में 3.70 करोड़ से ज्यादा मतदाता भाग ले रहे हैं। चुनाव के नतीजे 14 को आएंगे।
दोपहर तक 47.62% मतदान
दोपहर एक बजे तक कुल दोपहर 1 बजे तक कुल 47.62% मतदान दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा: किशनगंज में 51.86%, गया में 50.95%, जमुई में 50.91%। सबसे कम: मधुबनी में 43.39% में हुआ है। सुबह 11 बजे तक: 31.38% मतदान (पहले चरण में इसी समय 27.65% था)। सुबह 9 बजे तक: 14.55% मतदान हुआ।
विधानसभा की इन सीटों पर मतदान
पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, कैमूर और रोहतास।
सुरक्षा और तैयारी:
- 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए, जिनमें 4,109 संवेदनशील हैं।
- 4 लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात, ड्रोन से निगरानी।
- भारत-नेपाल सीमा सील, SSB हाई अलर्ट पर।
प्रमुख घटनाएं:
- अररिया में BJP-कांग्रेस समर्थकों में झड़प।
- प्रशांत किशोर ने अपने गांव कोनार में वोट डाला।
- नीतीश कुमार के आधा दर्जन मंत्रियों की साख दांव पर।