सांसद ने सुनी पीएम के मन की बात, मन की बात केवल संवाद का माध्यम नहीं, राष्ट्रभावना को मजबूत करने वाला प्रेरणास्रोत
मेरठ। सांसद अरुण गोविल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 128 वें एपिसोड को छावनी मंडल के वार्ड 1 स्थित सी.बी. प्राइमरी स्कूल में कार्यकर्ता के साथ सुना। इस अवसर पर सांसद अरुण गोविल ने कहा कि मन की बात केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के भीतर राष्ट्रभावना को मजबूत करने वाला प्रेरणास्रोत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे व्यक्तियों की सराहना, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में दिए गए संदेश, पर्यावरण संरक्षण, युवा शक्ति और विरासत के प्रति जागरूकता जैसे विषय हम सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकतार्ओं के लिए प्रेरणा का कार्य करते हैं।
क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे
कार्यक्रम में मन की बात के संगठन के महानगर सहसंयोजक विनय शर्मा पाराशर, छावनी परिषद के मनोनीत सदस्य डॉ सतीश शर्मा, कैंट विधानसभा के बीएलए-1 एवं पूर्व मण्डल अध्यक्ष विशाल कनोजिया, मंडल अध्यक्ष गौरव हुरिया, पार्षद रिनी जैन, मन की बात मंडल संयोजक सतीश भाटिया, मंडल महामंत्री वैभव सक्सेना सहित वार्ड 1 के सभी बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।