अस्मिता वेटलिफ्टिंग लीग का आयोजन

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

मुख्य अतिथि चेयरमैन विमल शर्मा, सूरजमल मॉडर्न इंटर कॉलेज, सकौती में आयोजन, खिलाड़ियों ने लिया उत्साह से भाग

मेरठ। सूरजमल मॉडर्न इंटर कॉलेज सकौती में अस्मिता वेटलिफ्टिंग लीग 2025–26 का भव्य एवं सफल आयोजन मेरठ जिला वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में एसोसिएशन की अध्यक्ष ऋचा सिंह एवं सचिव अमरनाथ त्यागी ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन विमल शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सूरजमल मॉडर्न इंटर कॉलेज, सकौती के चेयरमैन प्रशांत सूरजमल तथा राष्ट्रीय लोकदल की जिला महासचिव रीटा वर्मा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात बच्चों द्वारा हनुमान चालीसा के पाठ के साथ प्रतियोगिता की विधिवत शुरुआत की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न वजन वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विजेता खिलाड़ी

वजन वर्ग के अनुसार विजेता

🔹 45 किग्रा वर्ग
प्रथम – कोमल
द्वितीय – वंशिका
तृतीय – अंजलि

🔹 49 किग्रा वर्ग
प्रथम – सरोजनी
द्वितीय – सृष्टि

🔹 55 किग्रा वर्ग
प्रथम – दिश्ता
द्वितीय – कामिनी सोम
तृतीय – पूजा

- Advertisement -

🔹 59 किग्रा वर्ग
प्रथम – ज्योति रानी
द्वितीय – राधिका

🔹 64 किग्रा वर्ग
प्रथम – वंदना
द्वितीय – दीपिका रानी
तृतीय – प्रतिभा

🔹 71 किग्रा वर्ग
प्रथम – शोभा देवी

🔹 बालिका वर्ग (48 किग्रा)
प्रथम – प्रिया
द्वितीय – आंचल
तृतीय – मोनी मल्होत्रा

🔹 अन्य बालिका वर्ग
प्रथम – दीक्षा
द्वितीय – आरोही

- Advertisement -

खिलाड़ियों को पुरूस्कार

मुख्य अतिथि विमल शर्मा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया । उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अस्मिता वेटलिफ्टिंग लीग जैसे आयोजनों से बालिकाओं एवं महिलाओं को खेलों में आगे बढ़ने का सशक्त मंच मिलता है। कार्यक्रम के सफल संचालन में रेफरी मनोज सोलंकी, सोहनवीर सिंह, प्रदीप कुमार, मिथुन भाटी, सविता चौधरी एवं विनीत कुमार का विशेष सहयोग रहा। उनके कुशल निर्णयों एवं निष्पक्ष संचालन से प्रतियोगिता सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय प्रशासन, प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं मेरठ जिला वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा। इस आयोजन का मुख्य श्रेय ऋचा सिंह का जाता है।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *