विहिप की जम्बूदीप में बैठक, केंद्रीय प्रन्यासी मंडल बैठक की सकुशल सफलता को विधि विधान से हवन यज्ञ, तैयारी में जुटे हैं केंद्रीय व प्रांतीय अधिकारी
मेरठ। हस्तिानपुर के जम्बूदीप में विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रन्यासी मंडल बैठक की कुशलता के लिए विधि विधान से हवन-यज्ञ किया गया। यह बैठक हस्तिनापुर के जम्बूद्वीप में आयोजित हो रही है। बैठक की तैयारी केंद्रीय व प्रांतीय अधिकारियों के नेतृत्व में चल रही है। बैठक की व्यवस्था में सैकड़ो कार्यकर्ता प्रांत पर से जुटे हैं।
हचन पूजन से शुभारंभ
रविवार को प्रातः 7 बजे विश्व हिंदू परिषद की ओर से हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। पंडित गोवर्धन शास्त्री द्वारा विधि-विधान से मित्रों का उच्चारण किया। हवन यज्ञ के मुख्य यजमान बैठक के सर्वव्यवस्था प्रमुख प्रेम सिंह, दिनेश उपाध्याय केंद्रीय मंत्री व अखिल भारतीय गौ रक्षा प्रमुख, मनोज वर्मा, केंद्रीय सह मंत्री व केंद्रीय कार्यालय सह प्रमुख, प्रांत संगठन मंत्री अरुण कुमार, प्रांत मंत्री राजकुमार डूंगर, प्रांत सह मंत्री जितेंद्र चौधरी सहित प्रांत के सैकड़ों अन्य कार्यकर्ताओं ने आहुतियां दी।
दिनेश उपाध्याय ने ली जानकारी
दिनेश उपाध्याय ने व्यवस्था में लगे बैठक स्थल, आवास, भोजन, स्वच्छता, यातायात, प्रचार सहित अन्य व्यवस्थाओं में लगे प्रमुख व कार्यकर्ताओं से व्यवस्था के संबंध में जानकारी अर्जित की, साथ ही व्यवस्था में कोई चूक न हो आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि यह केंद्रीय प्रबंध समिति व प्रन्यासी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक है। उन्होंने बताया विश्व हिंदू परिषद की प्रन्यासी मंडल बैठकें नियमित रूप से होती हैं, जो इस बार 15 से 20 दिसंबर तक हस्तिनापुर में चलेगी। बैठक में धर्मांतरण स्वरोजगार, गौ-रक्षा, जनसंख्या असंतुलन जैसे अनेक मुद्दों पर चर्चा होगी, यह बैठक संगठन विस्तार, हिन्दू समाज के मुद्दों और भविष्य की योजनाओं पर केंद्रित होती हैं।
मधुबन आर्य ने दी जानकारी
कार्यक्रम से जुड़े मधुबन आर्य ने बताया कि आयोजन में देश विदेश से प्रतिनिध शामिल होंगे। उनके लिए माकूल इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताय कि इसके अलावा केंद्रीय प्रन्यासी मंडल की बैठक में शीर्ष नेतृत्व सहित लगभग 40 अन्य देश (विदेश) व भारत के 45 प्रांतों के 473 प्रतिनिधि उपस्थित होंगे। बैठक में बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी से भी वरिष्ठ अधिकारी, मातृशक्ति व बहने भी उपस्थित होगी।