IIMT ‘इंस्टीट्यूशन ऑफ हैप्पीनेस’

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

IIMT को ‘इंस्टीट्यूशन ऑफ हैप्पीनेस’ का खिताब, IHO कॉन्क्लेव में सम्मानित, प्रसंन्नता प्राथमिकता बोले कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता

नई दिल्ली/ मेरठ। मूल्य-आधारित शिक्षा के क्षेत्र में IIMT विश्वविद्यालय ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली में आयोजित आईओएच कॉन्क्लेव के दौरान क्यूएस आई-गेज द्वारा IIMT विश्वविद्यालय को शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए प्रमाणित ‘इंस्टीट्यूशन ऑफ हैप्पीनेस’ के रूप में सम्मानित किया गया। IIMTविश्वविद्यालय की ओर से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार डॉ. अक्षय राज और डॉ. वैभव शर्मा ने प्राप्त किया।
IIMT विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. दीपा शर्मा ने बताया की, यह सम्मान छात्रों, संकायों और पूर्व छात्रों के व्यापक सर्वेक्षण और विस्तृत प्रतिक्रिया विश्लेषण पर आधारित है, जो एक सकारात्मक और समावेशी शैक्षणिक वातावरण को बढ़ावा देने में संस्थान की सफलता को दर्शाता है।
IIMT विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता ने कहा, यह प्रमाणन IIMT परिवार के मानसिक कल्याण और प्रसन्नता को प्राथमिकता देने के लिए आईआईएमटी विश्वविद्यालय की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। शैक्षणिक गुणवत्ता प्रदान करने वाला, उत्तर प्रदेश में एक प्रमुख संस्थान होने के साथ आईआईएमटी विश्वविद्यालय एक खुशहाल और सहायक परिवेश भी प्रदान करता है।
IIMT विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति डॉ. मयंक अग्रवाल ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ‘इंस्टीट्यूशन ऑफ हैप्पीनेस’ का सम्मान मिलना दर्शाता है की आईआईएमटी विश्वविद्यालय छात्र-शिक्षक और पूर्व छात्रों को उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण प्रदान कर रहा है। यह उपलब्धि हमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

IIMT के नाम हैं अनेक उपलब्धियां

इससे पूर्व IIRF रैंकिंग 2025 में आईआईएमटी विश्वविद्यालय को निजी विश्वविद्यालयों में पहली स्टेट रैंक मिली है। आईआईआरएफ रैंकिंग 2024 में आईआईएमटी विश्वविद्यालय को उभरते 30 निजी विश्वविद्यालयों में पहली स्टेट रैंक मिली थी। इसके साथ ही IIMT विश्वविद्यालय मेरठ ने जोन रैंक-3 प्राप्त की थी। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल (IIC) द्वारा देश भर के विश्वविद्यालयों को दी गयी रैंकिंग में 4 स्टॉर रैंकिंग प्राप्त की थी। इनोवेशन और स्टार्टअप प्रमोशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिये IIMT विश्वविद्यालय उच्च रैंकिंग प्राप्त कर नार्दन इंडिया के शीर्ष चार विश्वविद्यालयों में अग्रणी रहा था। वहीं यूनाइटेड नेशन के संस्टेबलल डेवलेपमेंट गोल में कार्य करने के लिये IIMT विश्वविद्यालय को आर वर्ल्ड इंस्टीटयूशनल रैंकिग, सस्टेनेबल इंस्टीट्यूशंस ऑफ इंडिया ग्रीन रैंकिंग 2024 प्रदान की गयी थी।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *