छप्पर फाड़ बरसे इतने नोट

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

1.817 बिलियन डॉलर की जैकपॉट जीती, क्रिसमस पर खुली किस्मत, इतनी रकम के बाद बोला मजा आ गया जिंदगी का

नई दिल्ली/न्यूयार्क। क्रिसमस पर इस शख्स की लाइफ बदल गयी। उसको इतना पैसा मिला है कि अब उसकी कई पुश्तों का काम करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। जी हां यह बात बिलकुल सच है। आप यकीन करें या ना करें लेकिन क्रिसमस पर प्रभु ने उसकी सुन ली। 1.817 बिलियन डॉलर की जैकपॉट निकला। अमेरिका के इतिहास में यह सबसे बड़ी और दूसरा जैकपॉट जो किसी का मिला है।: क्रिसमस ईव पर पावरबॉल लॉटरी में अर्कांसास के एक व्यक्ति ने 1.817 बिलियन डॉलर की जैकपॉट जीती, जो अमेरिकी इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। पूरी दुनिया के लाटरी के शौकीनों में इस जैकपॉट की आज चर्चा है। लाटरी जीतने वाले का कहना है कि वह तो क्रिसमस के मौके पर कुछ और मांगने गया था, लेकिन जितना मांगा उससे लाख गुना ज्यादा ईसा मसीह ने उसको दिया है।

जंग की विभिषका के बीच क्रिसमस

दुनिया में अशांति है। गाजा और यूक्रेन में जंग के हालात है। सीरिया पर अमेरिकी जहाज बम बरसा रहे हैं। बीच दुनिया के कई हिस्सों में चल रहे संघर्ष इस त्योहार पर छाया डाल रहे हैं। यूक्रेन में रूसी ड्रोन और मिसाइल हमलों ने क्रिसमस की सुबह को दुखद बना दिया, जहां कई लोग मारे गए और बिजली गुल हो गई। मध्य पूर्व में जारी तनाव और सीरिया में अमेरिकी हवाई हमलों की खबरें भी सुर्खियां बटोर रही हैं। जंग की विभिषका के बीच लोग क्रिसमस मना रहे हैं और शांति की प्रार्थना कर रहे हैं। ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाए जाने वाले इस त्योहार पर करोड़ों ईसाई समुदाय के लोग चर्चों में प्रार्थना कर रहे हैं, उपहार बांट रहे हैं और परिवार के साथ उत्सव मना रहे हैं। पोप लियो XIV ने वेटिकन सिटी से अपने संदेश में विश्व शांति की अपील की है, जबकि कई देशों में सांता क्लॉज की परंपरा और NORAD की सांता ट्रैकिंग बच्चों के लिए खास आकर्षण बनी हुई है।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *