पंकज चौधरी का मेरठ में भव्य स्वागत

kabir Sharma
5 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मेरठ पहुंचे, जगह-जगह जबरदस्त स्वागत भारी स्वागत, बोले कार्यकर्ता संगठन में सर्वोपरी

मेरठभारतीय जनता पार्टी के नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रथम आगमन पर आज महानगर में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी के नेतृत्व में काशी टोल प्लाज़ा पर महानगर पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। विवेक रस्तोगी ने कहा कि मेरठ की धरती पर प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि पंकज चौधरी के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगा और कार्यकर्ता दृढ़ संकल्प के साथ संगठन को और मजबूत करेंगे।

जिला संगठन

जिले से 20 मंडल से सभी सम्मानित कार्यकर्ता बंधु अपनी सैकड़ो गाड़ियों से टोल प्लाजा पर अपने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए पहुंचे।उसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने ईवाया रिजॉर्ट्स में पश्चिम क्षेत्र की बैठक को संबोधित किया। टोल प्लाजा से लेकर ईवाया तक कार्यकर्ताओं ने फूल बरसा कर माला पहनकर निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। उसके पश्चात हर्मन सिटी स्थित पश्चिम क्षेत्र कार्यालय पर जिले के पदाधिकारी से परिचय बैठक हुई।


इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का का$िफला हाईवे एचएच-58 बाईपास की ओर बढ़ा, जहां विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया गया। कंकरखेड़ा स्थित कैलाश हॉस्पिटल के निकट विधान परिषद सदस्य धर्मेन्द्र भारद्वाज के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया गया। स्वागत स्थल पर बुलडोज़र सजाए गए थे, जिन पर खड़े कार्यकर्ता हाथों में पुष्प लिए मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष इवाया बैंकेट हॉल पहुंचे, जहां उन्होंने पश्चिम क्षेत्र के पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और मेरठ महानगर के मंडल अध्यक्षों से भेंट की। क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र शिशोदिया ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए यह गौरव का क्षण है और प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल है। प्रदेश महामंत्री और विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंशी ने कहा कि पंकज चौधरी सात बार के सांसद रहने के साथ संगठन की गहरी समझ रखते हैं और कार्यकर्ताओं की भावनाओं को भलीभांति समझते हैं।

- Advertisement -

पंकज पचौरी बोले भावुक करने वाला क्षण

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि मेरठ में मिला यह अभूतपूर्व स्वागत उनके लिए भावुक कर देने वाला है। उन्होंने कहा कि 14 दिसंबर को अध्यक्ष पद की घोषणा के बाद लगातार दिल्ली में व्यस्त रहने के बावजूद कार्यकर्ताओं का स्नेह, समर्पण और ऊर्जा उन्हें निरंतर प्रेरित करती रही। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की असली ताकत हैं और वह कार्यकर्ताओं की भावना, भूख और दर्द—सबको भलीभांति समझते हैं क्योंकि वे स्वयं कार्यकर्ता से ही इस ऊंचाई तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि वह हर जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाते हैं, इसलिए उन्हें इतने बड़े प्रदेश का दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें जो भी दायित्व मिले, उसे नंबर वन बनाने का संकल्प लें। किसी व्यक्ति विशेष की परिक्रमा करने से नहीं बल्कि अपनी मेहनत, संघर्ष और समर्पण से प्रतिष्ठा और पहचान बनती है। यही संगठन की शक्ति है और यही भारतीय जनता पार्टी की कार्य संस्कृति है।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र शिशोदिया, प्रदेश महामंत्री व विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंशी, विधान परिषद सदस्य मोहित बेनीवाल, मेरठ प्रभारी विजय शिवहरे, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, ऊर्जा राज्यमंत्री व दक्षिण विधायक सोमेन्द्र तोमर, कैबिनेट मंत्री कपिल देव अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, कमल दत्त शर्मा, पूर्व विधायक सतवीर त्यागी, रवींद्र भड़ाना, सहकारी बैंक चेयरमैन विमल शर्मा, जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल, कोऑपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष विमल शर्मा,पूर्व अध्यक्ष शिवकुमार राणा, कोऑपरेटिव सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, जिले के महामंत्री समीर चौहान, हरीश चौधरी, भंवर सिंह तोमर, अंकुर मुखिया मीडिया प्रभारी अमित शर्मा जिला मीडिया प्रभारी संजीव राणा,कुलदीप तोमर,जिला IT संयोजक विनय शर्मा, जिला कार्यालय प्रमुख राजकुमार शर्मा, जिला मंत्री मुकेश शास्त्री, विमला जाटव,रॉबिन गुर्जर ब्रजवीर सैनी, मंडल अध्यक्ष मोनू आदि मौजूद रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *