बीमारी नहीं पास आने की दी गारंटी

kabir Sharma
4 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

IIMT विश्वविद्यालय में अरुण ऋषि ‘स्वर्गीय’, बताए बिना दवा स्वस्थ रहने के उपाय, करीब पांच सालों से एक दिन भी नहीं पड़े बीमार

मेरठ। एक दवा निराली, 15 मिनट की ताली। यदि हम तालियों के माध्यम से अपने हाथों की इंद्रियों को जागृत रखेंगे तो न हम कभी बीमार पड़ेंगे और न ही किसी दवा की आवश्यकता होगी। IIMT विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आयुष्यमानभव ट्रस्ट उज्जैन के संस्थापक 73 वर्षीय अरुण ऋषि ‘स्वर्गीय’ जो 46 सालों में एक भी दिन बीमार नहीं पड़े, ने अपने संबोधन में स्वस्थ रहने के उपाय बताए।

जीवद शरद शतम् के मंत्र

भारत के जाने-माने लाइफ कोच अरुण ऋषि ‘स्वर्गीय’ ने जीवद शरद शतम् के मंत्र के आधार पर बिना दवाइयों के सौ साल तक बेहतर जीवन जीने के उपाय बताए। उन्होंने बताया कि उनकी उम्र 73 साल है मगर बीते 46 सालों वो बिना कोलगेट, चाय कॉफी, शैम्पू, टूथ पेस्ट या किसी दवाई के स्वस्थ्य जीवन जी रहे हैं। उन्होंने बताया की 46 साल पहले उन्होंने लोगों के जीवन को स्वस्थ बनाने के लिए मिशन शुरू किया और आज आयुष्मानभव ट्रस्ट के माध्यम से वह देश भर का दौरा कर लाखों लोगों को स्वस्थ शरीर का निर्माण करने के लिए प्रेरित कर चुके हैं।

खाना केवल नाम मात्र का

TPQ अर्थात टोटल क्वालिटी पर्सन बनने के लिए प्रेरित करते हुए कहा की वह महीने में 18 दिन यात्रा करते हैं और इस दौरान वह दिन में एक ही बार भोजन करते हैं। जितना ज्यादा खाओगे उतनी जल्दी जाओगे इसलिए मनुष्य को सिर्फ जीने के लिए ही खाना चाहिए। अरुण ऋषि ‘स्वर्गीय’ ने कहा की आयुर्वेद के अनुसार मनुष्य के तलवे और हाथ में संपूर्ण शरीर को चलायमान रखने की क्षमता है। मनुष्य का तलवा जितना चमकता है उससे कहीं अधिक उसका चेहरा दमकता है। इसलिए अपने पैरों को मिट्टी के बने स्क्रबर से रोज साफ करना चाहिए।

एक दावा निराली पंद्रह मिनट की ताली

एक दवा निराली पंद्रह मिनट की ताली का अर्थ समझाते हुए अरुण ऋषि ‘स्वर्गीय’ ने कहा की हमारे हाथों की इंद्रियों में स्वस्थ रहने का राज छिपा है। भजन-कीर्तन करते हुए तालियां बजाना सिर्फ भक्ति नहीं बल्कि विज्ञान है जो शरीर का बीमार होने से बचाता है। हाथों की हथेलियों को रगड़ कर नेत्रों पर लगाने से नेत्रों की ज्योति बढ़ती है। वहीं सुबह जागते ही अपने तलवों को रगड़ने से शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है। अरुण ऋषि ‘स्वर्गीय’ ने अनेक क्रियाओं और 5 मिनट ताली बजा कर स्वस्थ रहने के अनेक उपाय बताए।

- Advertisement -

कुलाधिपति ने जताया आभार

IIMT विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता ने लाइफ कोच अरुण ऋषि ‘स्वर्गीय’ का विश्वविद्यालय में आगमन और स्वास्थ व ज्ञान वर्धक जानकारियां देने के लिए आभार व्यक्त किया। कुलाधिपति ने कहा की अरुण ऋषि ‘स्वर्गीय’ जी के बताए मार्ग पर चलकर बिना बीमार पड़े स्वस्थ और प्रसन्न जीवन व्यतीत करने में सक्षम हो सकते हैं।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम से पूर्व कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता ने मंत्रोच्चार के साथ नवनिर्मित विराट सभागार का उद्घाटन किया। कुलपति डॉ दीपा शर्मा, कुलसचिव डॉ वीपी राकेश, डायरेक्टर एडमिन डॉ संदीप कुमार, डीन एक्टिविटी डॉ लखविंदर सिंह सहित सभी विभागों के संकाय अध्यक्ष, विभाग अध्यक्ष के साथ शिक्षक, कर्मचारी और छात्र सभागार में मौजूद रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *