IIMT के दो खिलाड़ियों का नेशनल के लिए क्वालिफाइ

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

तीन खिलाड़ियों का इंडियन टीम ट्रायल में चयन, IIMT शूटिंग रेंज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, कुलाधिपति ने दी बधाई

नई दिल्ली/मेरठ। IIMT के शूटिंग खिलाड़ियों ने मेरठ का नाम रौशन किया है। दो खिलाड़ियों ने नेशनल के लिए क्वालिफाई किया है, जबकि तीन खिलाड़ियों का चयन इंडियन टीम ट्रायल में चयन हुआ है। इन सभी खिलाड़ियों को कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता ने बधाई दी है। उनका सम्मान किया है। श्री करणी सिंह शूटिंग रेंज तुगलकाबाद दिल्ली में चल रही 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में IIMT शूटिंग रेंज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगिता में तीन खिलाड़ियों का चयन इंडियन टीम के ट्रायल के लिए हुआ है और दो खिलाड़ियों ने नेशनल के लिए क्वालिफाई किया है। सभी खिलाड़ी IIMT शूटिंग रेेंज में इलेक्ट्रॉनिक स्कोरिंग टारगेट पर अभ्यास करते हैं।

इन्होंने किया IIMT का नाम रौशन

50 मीटर इवेंट में पुनीत आनंद और 25 मीटर और 10 मीटर इवेंट में आदित्य शर्मा,10 मीटर इवेंट में प्रशांत पवार ने शानदार प्रदर्शन किया जिसकी बदौलत इन तीन खिलाड़ियों का इंडियन टीम ट्रायल में चयन हुआ है। दक्ष तंवर, और अर्जुन चौधरी ने नेशनल के लिए क्वालिफाई किया।
इस अवसर पर कुलाधिपति IIMT विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहनने खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के डीन वीरेंद्र पटियाल, स्पोर्ट्स ऑफिसर राहुल, प्रणव शर्मा और शूटिंग कोच तथा आईआईएमटी यूनिवर्सिटी की स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ.ज्योति तालियान, निखिल गोस्वामी जी ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनकी कर्मठता और मेहनत को सराहा।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *