सलावा पहुंचे सीएम योगी

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

सलावा में किया खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण, सोनू कश्यप के परिजनों से की मुलाकात, आरोपी को कठोर सजा कर दिया भरोसा,

मेरठ। सरधना के सलावा में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के निरीक्षण को पहुंचे सीएम योगी ने काम में धीमी गति पर नाराजगी जतायी और कार्य को तेजी से निपटाने के निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा तथा पुलिस प्रशासन के तमाम आला अधिकारी भी मौजूद रहे। इससे पहले लखनऊ में सीएम ने सोनू कश्यप के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने गुनाहगारों को कठोर सजा का भरोसा दिलाया। सीएम योगी ने की। करेंगे। सीएम योगी सोनीपत के मुरथल में कार्यक्रम सलावा पहुंचे थे। वहां से वी हेलीकाप्टर से सलावा में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय खेल विश्वविद्यालय परिसर में बने हेलीपैड पर पहुंचे। यहां वह करीब एक घंटे से ज्यादा वक्त रूके। निरीक्षण के बाद सीएम योगी ने मीडिया से तमाम मुद्दों पर बात की। इसके बाद हेलीकाप्टर से ही सहारनपुर के देवबंद के लिए रवाना हो गए। अधिकारियों ने जानकारी दी कि देवबंद में सीएम दोपहर 3:40 बजे राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह के आवास पर पहुंचकर उनके पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। शाम चार बजे सरसावा एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। इससे पहले सीएम योगी ने कहा कि उन्हें आज सूबे के पहले मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण का अवसर मिला है। देश में खेल संस्कृति तेजी से विकसित हो रही है। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का मेरठ में होना सभी के लिए गौरव की बात है। यह विश्वविद्यालय खेल और खेल संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा। इससे खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। यहां पर खेल से संबंधित अनेक पाठयक्रम और कार्यक्रम शुरू किए जा चुके हैं। विकसित भारत में यह विश्वविद्यालय एक मील का पत्थर साबित होगा।

ये रहे मौजूद

सलावा में सीएम के कार्यक्रम के आगमन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन के अलावा भाजपा के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। हालांकि हैलीपेड तक उन्हीं को जाने की इजाजत दी गयी थी जिनको प्रशासन ने पास जारी किए थे। यहां मौजूद अधिकारियों में मंडलायुक्त भानु गोस्वामी, डीआईजी कलानिधि नैथानी, डीएम डा. वीके सिंह, एसएसपी डा. विपिन ताडा के अलावा भाजपा के नेताओं में बागपत सांसद राजकुमार सांगवान, संगठन क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर व दिनेश खटिक, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, विधायक गुलाम मोहम्मद, पूर्व विधायक संगीत सोम, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी आदि भी मौजूद रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *